Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन त्रिग्रही योग, 3 राशियों की होगी चांदी

  • महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन तीन ग्रह मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। इस ग्रह योग का किन राशियों को लाभ मिलेगा

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी के दिन है। इस दिन अमावस्या तिथि के साथ ही तीन ग्रहों का शुभ संयोग भी बनेगा। दूसरे अमृत स्नान के दिन मकर राशि में सूर्य-चंद्रमा और बुध ग्रह युति करेंगे। इन तीनों ग्रहों के मिलने से त्रिग्रही योग बनेगा। ऐसे में ग्रहों की यह युति कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकती है। इन राशियों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी इन राशि के लोगों को मिलेगा। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

मेष राशि 

त्रिग्रही योग आपकी राशि से दशवें भाव में होगा। यह भाव करियर और कर्म का माना जाता है। इस भाव में सूर्य-चंद्रमा और बुध के होने से आपको करियर क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेगें। इस राशि के कुछ जातकों को मनचाही नौकरी इस दौरान मिल सकती है। इसके साथ ही कारोबारियों को भी मुनाफा होगा। आर्थिक रूप से भी समय आपके अनुकूल होगा, निवेश किए गए धन से आपको लाभ मिल सकता है। वहीं संचित धन में भी इस दौरान वृद्धि होगी। अगर सोच-समझकर कोई नया काम शुरू करते हैं तो भविष्य में लाभ मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य-चंद्र और बुध का युति कई अर्थों में शुभ रहेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि इस दौरान पा सकते हैं। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे उन्हें मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है। अपनी योग्यता से आप करियर के क्षेत्र में भी ऊंचाइयां पाएंगे और इस दौरान आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। सेहत का मिजाज अच्छा रहेगा जिससे जीवन के कई रंगों का आनंद आप उठा पाएंगे। इस राशि के कुछ जातक छोटी राशि का निवेश इस दौरान कर सकते हैं और इससे भविष्य में आपको लाभ भी मिलेगा। कोई पुराना सहकर्मी इस दौरान आपको करियर के क्षेत्र में नए अवसर देने का कार्य करेगा। 

धनु राशि 

गुरु की स्वामित्व वाली धनु राशि के जातकों को त्रिग्रही योग से लाभ मिलेगा। आपकी पैतृक संपत्ति और पैतृक कारोबार में वृद्धि होगी। इसके साथ ही अपनी वाणी के प्रभाव से आप सामाजिक स्तर पर ख्याति पाएंगे। जो लोग उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे हैं उन्हें भी शिक्षा क्षेत्र में मनमाफिक परिणाम मिलेंगे। अपनी योग्यता में निखार करने के लिए इस राशि के कुछ जातक नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। वैवाहिक और प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का मौका भी आपको मिलेगा। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *