Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

76वां गणतंत्र दिवस:राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, 21 तोपों ने सलामी दी

नई दिल्ली : देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। 21 तोपों की सलामी दी गई। फिर परेड शुरू हुई।

द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंची। उनसे पहले पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर आए। पीएम ने वहां मौजूद गेस्ट से मुलाकात की।

ब्रिगेड ऑफ गॉर्ड्स, कंबाइंड मिलिट्री बैंड, जाट रेजिमेंट की परेड निकली

पैदल सेना की टुकड़ी की परेड, साथ में ऑल-टेरेन व्हीकल चेतक भी नजर आया

ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी) ‘चेतक’ और स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल, ‘कपिध्वज’ से होगी, जिसे कठिन इलाकों, खासकर उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्धाभ्यास के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसके बाद लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल, बजरंग और व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम, ऐरावत हैं। परेड में आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत विकसित क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल (हैवी) ‘नंदीघोष’ और क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल (मीडियम) ‘त्रिपुरांतक’ भी शामिल हैं।

सेना की 61 कैवेलरी का दस्ता, दुनिया का एकमात्र एक्टिव घुड़सवार सेना रेजिमेंट

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली सेना की टुकड़ी 61 कैवेलरी की रहीं। यह दुनिया की एकमात्र एक्टिव घुड़सवार सेना रेजिमेंट है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *