Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

FD से ज्यादा रिटर्न देती है ये सरकारी स्कीम, 31 मार्च तक निवेश करने का मौका- 1 अप्रैल को होगी बंद

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : केंद्र सरकार द्वारा खास महिलाओं के लिए शुरू की गई बचत स्कीम अब जल्द ही बंद हो जाएगी। साल 2023 में शुरू की गई महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) स्कीम के तहत 31 मार्च, 2025 तक निवेश करने का मौका है। इस स्कीम में 1 अप्रैल से निवेश नहीं किया जा सकेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2023 को पेश किए गए बजट में इस स्कीम का ऐलान किया था। हालांकि, इस साल पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री ने इस स्कीम को बढ़ाने के लिए कोई ऐलान नहीं किया। लिहाजा, ये स्कीम 31 मार्च को बैंक और पोस्ट ऑफिस के दफ्तर बंद होने के साथ ही बंद हो जाएगी।

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम के तहत 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। बताते चलें कि अभी किसी भी छोटी अवधि वाली बचत स्कीम पर महिलाओं को इतना ब्याज नहीं मिल रहा है। ये स्कीम 2 साल में मैच्यॉर हो जाती है और इस स्कीम में अधिकतम 2 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये भी जमा कर सकते हैं। ये स्कीम किसी भी बैंक में खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप पोस्ट ऑफिस में भी एमएसएससी खाता खुलवा सकते हैं।

MSSC पर मिलेगा बिल्कुल फिक्स और गारंटीड रिटर्न

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, इस स्कीम में सिर्फ महिलाओं के ही खाते खोले जा सकते हैं। अगर आप पुरुष हैं तो आप अपनी पत्नी, मां, बेटी या बहन के नाम से भी इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं। ये एक सरकारी स्कीम है, लिहाजा इसमें निवेश किया गया आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। इस स्कीम पर आपको बिल्कुल फिक्स और गारंटीड रिटर्न मिलेगा। ध्यान रहे कि इसमें निवेश करने के लिए 31 मार्च, 2025 तक का ही समय है और इसके बाद आप इस स्कीम में निवेश नहीं कर पाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *