Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

UP Board Exam 2025: यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू, एग्जाम सेंटर में फूल बरसाकर छात्रों का स्वागत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, महाकुंभ की भीड़ के चलते प्रयागराज में परीक्षा का आयोजन नहीं हो रहा है। प्रयागराज जिले में नौ मार्च को यह परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर फूल बरसाकर छात्रों का स्वागत किया गया। सोमवार से शुरू हो रही परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 लाख से ज्यादा छात्र हिस्सा ले रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलेंगी। 10वीं और 12वीं की ये परीक्षाएं दो पाली में होंगी। पहली पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली में देपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

पहली शिफ्ट में इन विषयों की परीक्षा

सोमवार (24 फरवरी) को पहली शिफ्ट में 10वीं कक्षा के छात्रों ने हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा दी। वहीं, 12वीं के छात्रों ने मिलिट्री साइंस की परीक्षा दी। दूसरे शिफ्ट में 10वीं के छात्र हेल्थकेयर और 12वीं के छात्र हिंदी की परीक्षा देंगे।

54 लाख छात्र देंगे परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 54,37,233 छात्र शामिल होने के पात्र हैं। बोर्ड ने परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य में 8,140 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

फूल बरसाकर किया छात्रों का स्वागत

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर फूल बरसाकर छात्रों का स्वागत किया गया। बुलंदशहर में परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्र पर पहुंचे स्टूडेंट्स का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद सीसीटीवी की निगरानी में यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों में भी उत्साह का माहौल देखा गया। सघन चेकिंग के बाद छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एंट्री दी गई। यह तस्वीर पहासू के राजकीय इंटर कॉलेज की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *