Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

योगी सरकार ने निकाली शिक्षक भर्ती, भरे जाएंगे 15012 पद; आज से शुरू हुआ आवेदन

  • यूपी सरकार ने 15 हजार 12 पदों पर टीचर्स भर्ती निकाल दी है, आज से आवेदन शुरू हो गया है और इसकी आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका आ गया है। यूपी में 15 हजार 12 पदों पर आज (बुधवार को) से भर्ती शुरू हो गई है। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक के पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

11 हजार से ज्यादा सहायक अध्यापक पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन में 897 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी, 11 हजार 508 सहायक अध्यापक शहरी और 2 हजार 607 प्रवक्ता पदों पर भर्ती होगी। जान लें कि 15 हजार 12 पदों के लिए दो विज्ञापन जारी किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अलग-अलग है।

पद का नामपदों की संख्याआवेदन शुरू होने की तारीख
सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी)89716 सितंबर
सहायक अध्यापक (शहरी)11,50816 सितंबर
प्रवक्ता (पीजीटी)2,60718 सितंबर
कुल पद15,012 

सहायक अध्यापक पदों पर आज से आवेदन शुरू

जान लें कि 12 हजार 405 सहायक अध्यापक पदों के लिए 16 सितंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। वहीं, पीजीटी के 2 हजार 607 पदों के लिए 18 सितंबर से आवेदन स्टार्ट हो जाएंगे। इसमें वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू है।

आवेदन की अंतिम तारीख और फीस की जानकारी

विवरणजानकारी
आवेदन शुरू होने की तारीख16 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख15 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख15 अक्टूबर 2026
संशोधन की अंतिम तारीख19 अक्टूबर 2026
प्राथमिक शिक्षक परीक्षा की तारीख3-4 दिसंबर 2026
सामान्य/OBC/EWS आवेदन शुल्क1,000 रुपये
SC/ST आवेदन शुल्क500 रुपये
दिव्यांग अभ्यर्थियों का शुल्क300 रुपये
फीस भुगतान का माध्यमडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI
उम्र की गणना1 जुलाई 2026 के मुताबिक
न्यूनतम आयु21 साल
अधिकतम आयु40 साल
उम्र में छूटउत्तर प्रदेश UPESSC प्राथमिक शिक्षक परीक्षा नियम, विज्ञापन संख्या 05/2026 के मुताबिक

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया था कि टीचर बनना है तो अब TET पास करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि अगर कोई टीचर नई नौकरी या फिर प्रमोशन चाहता है, तो टीईटी पास किए बगैर उसका कोई भी दावा सही नहीं माना जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *