Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

60 बच्चों के एक ही पापा…देखें क्या है मामला

नई दिल्ली : बॉलीवुड की फिल्म विक्की डोनर आपने देखी होगी। फिल्म में एक व्यक्ति अपने स्पर्म डोनेट करता है। इसके बदले वह पैसे लेता है और काफी अमीर बन जाता है। ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया में सामने आया है। एक स्पर्म डोनर फर्जी नामों से स्पर्म डोनेट कर 60 बच्चों का पिता बन गया। इसका खुलासा तब हुआ जब नए अभिभावक एक समारोह में मिले।

समारोह में अभिभावकों के साथ आए करीब 60 बच्चे दिखने में एक जैसे थे। बच्चों की शक्ल में समानता देखकर सब लोग हैरान रह गए। इसके बाद देश के कई हिस्सों में मौजूद आइवीएफ क्लीनिकों से जानकारी मांगी गई तो पूरे मामला का खुलासा हुआ। इस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जाता है कि उसने चार अलग-अलग नामों से एलजीबीटीक्यू समुदाय के कई सदस्यों को स्पर्म डोनेट किए थे।

सिडनी स्थित फर्टिलिटी फस्र्ट की डॉक्टर एनी क्लार्क ने बताया कि उस व्यक्ति ने हमारे क्लिनिक पर एक बार अपनी सेवाएं दी थीं। उसने दावा किया था कि वह फेसबुक समूहों के माध्यम से कई बार स्पर्म डोनेशन कर चुका है। उसे बदले में कई उपहार मिले जो गैरकानूनी है।

हो सकती है जेल
बहुत सारे अन्य देशों की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी मानव स्पर्म के बदले उपहार लेना ह्यूमन टिशू एक्ट के तहत अपराध है, जिसके लिए 15 साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि फेसबुक समूह जैसे मंचों के कारण अभिभावकों और डोनर्स के मिलने से अनौपचारिक डोनेशन के मामले बढ़ रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *