Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

मंत्री बोले- पिस्तौल यादव ने दुल्हनों पर कीचड़ फेंके:सपा गुंडे को पार्टी से बाहर निकाले

लखनऊ : यूपी विधानमंडल के बजट सत्र का आज 7वां दिन है। मंत्री असीम अरुण ने मथुरा की एक घटना का जिक्र किया। कहा, सपा के गुंडे पिस्तौल यादव ने बारात में तहस-नहस कर दिया। सपा उसे पार्टी से बाहर निकाले।

सपा विधायक पल्लवी पटेल ने कहा, आप सब पीएम से प्रभावित हैं। यदि झूठ भी बोलो तो आंकड़ा बड़ा होना चाहिए। सवाल पूछो तो नेता सदन (सीएम योगी) क्रोधित हो जाएंगे।

विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने कहा, डेढ़ महीने में 75 महिलाओं की हत्या, 210 बलात्कार, 818 शीलभंग, 1500 से अधिक छेड़खानी की घटना हुईं। स्पीकर ने पूछा- ये जानकारी आपको कहां से मिली?, जिस पर लाल बिहारी ने कहा- राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो।

परिवहन मंत्री ने कहा- अब प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसके अलावा दो शहरों के बीच भी इलेक्ट्रिक इंटर सिटी बसें चलाई जाएंगी।

सपा ने श्रम मंत्री अनिल राजभर से बेरोजगारी से जुड़ा सवाल पूछा। लेकिन मंत्री सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को दो बार उनके बचाव में बोलना पड़ा।

वहीं, सफाई कर्मियों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान झाड़ू लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों जैसी ड्रेस पहन रखी थी और उनके एक हाथ में बाबा साहेब की तस्वीर थी।

सपा विधायक अतुल प्रधान झाड़ू लेकर पहुंचे विधानसभा।

सपा विधायक अतुल प्रधान झाड़ू लेकर पहुंचे विधानसभा।

इधर, विधानपरिषद में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- पीडीए फर्जी है। कोई माई का लाल आरक्षण समाप्त नहीं कर सकता। सपा से कहता हूं- सुधर जाओ, नहीं तो जनता सुधार देगी। अखिलेश खुद महाकुंभ में डुबकी लगाते हैं। कहते हैं कि प्रदूषण था। प्रदूषण वहां नहीं था, आपकी मानसिकता में था।

यूपी विधानसभा में इस बार 11 दिन का बजट सत्र है। 20 फरवरी को बजट पेश किया गया था। सदन 5 मार्च तक चलेगा।

मंत्री असीम अरुण बोले- मथुरा में गरीब परिवार की जमीन पर सपा के गुंडे का कब्जा

समाज कल्याण विभाग मंत्री असीम अरुण ने मथुरा में 6 दिन पहले हुई घटना का जिक्र किया। कहा, करनावल गांव में अनुसूचित जाति की दो बेटियां पार्लर में तैयार होने गई थीं। लौटते समय रास्ते में इन बच्चियों के साथ मारपीट करते हैं। बच्चियों के ऊपर कीचड़ उछालते हैं। पूरी शादी को तहस–नहस कर देते हैं। राजस्थान से बारात आई थी। पूरी शादी टूट जाती है।

सीएम के निर्देश पर मैं गया। बड़ी गंभीर स्थिति मिली। मारपीट करने वाले सपा के गुंडे हैं। नाम रखा है- पिस्तौल यादव। अच्छी बात ये है कि सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गैंगेस्टर व डकैती में कार्रवाई की गई।

दल पहुंचा तो गरीब परिवार का पट्‌टा था जमीन का, उस पर भी पिस्तौल यादव ने कब्जा कर रखा था। वापस इस परिवार को कब्जा दिलाया गया। हमारी बेटियां भी सजेंगी। दूल्हा घोड़ी पर चढ़ेगा। आप इन गुंडों को अपनी पार्टी से निष्कासित कर दीजिए। समाज को बेहतर दिशा में लेकर चलना चाहिए। समाज को पीछे ले जाने का काम सपा ने किया है। समाज के लोग एकत्र होकर इन बेटियों की शादी धूमधाम से करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *