Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मैच से पहले रामलला की शरण में मुंबई इंडियंस:सूर्यकुमार, दीपक चाहर ने पत्नी संग लिया आशीर्वाद

अयोध्या : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अयोध्या पहुंचे। सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर और तिलक वर्मा ने पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। सूर्य कुमार और दीपक चाहर के साथ उनकी पत्नियां भी थीं। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी हेमंत दास ने सभी को दर्शन-पूजन करवाया।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद तीसरे मैच में बड़ी जीत दर्ज कर चुकी है। अब टीम अपना अगला मैच खेलने के लिए लखनऊ पहुंची है। जहां शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला है।

तस्वीरें देखिए…

मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए।

मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए।

सूर्यकुमार यादव ने पत्नी देविशा के साथ भगवान राम की पूजा की।

सूर्यकुमार यादव ने पत्नी देविशा के साथ भगवान राम की पूजा की।

राम मंदिर में पत्नी के साथ पूजा करते क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव।

राम मंदिर में पत्नी के साथ पूजा करते क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव।

दीपक चाहर ने पत्नी जया के साथ मंदिर में दर्शन किए।

दीपक चाहर ने पत्नी जया के साथ मंदिर में दर्शन किए।

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के साथ वहां मौजूद लोगों ने सेल्फी ली।

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के साथ वहां मौजूद लोगों ने सेल्फी ली।

सूर्यकुमार यादव ने पत्नी देविशा शेट्‌टी के साथ हनुमानगढ़ी में पूजा की। फिर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने पत्नी के साथ राम मंदिर की फोटो भी शेयर की। दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। इसमें तिलक वर्मा और करण शर्मा भी नजर आए।

सूर्य कुमार पीला कुर्ता-पायजामा और गले में भगवा गमछा पहने हुए थे। सूर्य कुमार ने अयोध्या में करीब एक घंटा बिताया। राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने के बाद निर्माणाधीन मंदिर को देखा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने प्लेयर्स के साथ सेल्फी ली।

मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स ने रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन कर जीत की दुआ की।

मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स ने रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन कर जीत की दुआ की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *