Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

धोनी बोले- अभी रिटायरमेंट नहीं ले रहा:मेरे खेलने न खेलने का फैसला मेरा शरीर करता है

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं। धोनी ने एक पॉडकास्ट में IPL से संन्यास के सवाल पर कहा- ‘नहीं, अभी नहीं, मैं अभी भी IPL में खेल रहा हूं।’

रविवार को इंदौर के यूट्यूबर राज शमानी ने पॉडकास्ट अपलोड किया, जिसमें धोनी ने अपने संन्यास पर कहा- ‘मैं खुद को एक साल का समय देता हूं। अभी मैं 43 साल का हूं और IPL-2025 के खत्म होने तक 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा। यह जानने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं, लेकिन इसका फैसला मैं नहीं करता, बल्कि मेरा शरीर करता है।’

एक दिन पहले शनिवार 5 अप्रैल को अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी संन्यास ले सकते हैं, हालांकि दिल्ली से मैच के बाद CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अटकलों को खारिज किया था।

फ्लेमिंग ने कहा था-

QuoteImage

धोनी के संन्यास के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं। आमतौर पर साक्षी और जीवा ही स्टेडियम में नजर आते हैं, माही के पेरेंट्स स्टेडियम में स्पॉट नहीं होते। दोनों 20 साल में पहली बार धोनी का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे, इसलिए उनके संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई थीं।QuoteImage

माता-पिता मैच देखने पहुंचे, इसलिए संन्यास की अटकलें

मैच के दौरान धोनी के पिता (सफेद कैप में) और उनकी मां। यह फोटो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है। (क्रेडिट- Chennai Super Kings)

मैच के दौरान धोनी के पिता (सफेद कैप में) और उनकी मां। यह फोटो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है। (क्रेडिट- Chennai Super Kings)

धोनी के माता-पिता उनका मैच देखने चेपॉक स्टेडियम मैच देखने पहुंचे थे। आमतौर पर साक्षी और जीवा ही स्टेडियम में नजर आते हैं, माही के पेरेंट्स स्टेडियम में स्पॉट नहीं होते। दोनों 20 साल में पहली बार धोनी का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे, इसलिए उनके संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई थीं।

धोनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2007 में कप्तान बनकर उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया। 2011 में उन्होंने भारत को वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया। मगर इस दौरान भी उनके पिता पान सिंह और मां देवकी देवी कभी भी उन्हें देखने के लिए दुनिया के किसी भी स्टेडियम में नहीं पहुंचे। धोनी के माता-पिता का अचानक इस तरह आना, ये अटकलें लगाने के लिए काफी है कि शायद ये धोनी का आखिरी मैच हो।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *