Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

भिवानी में भारत मुक्ति मोर्चा का जेल भरो आंदोलन:ईवीएम के विरोध में प्रदर्शन, सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

भिवानी : भिवानी में भारत मुक्ति मोर्चा ने जेल भरो आंदोलन किया। देशभर में ईवीएम मशीन के विरोध में भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन किया गया है। भिवानी में भी राष्ट्रव्यापी संगठन भारत मुक्ति मोर्चा ने गिरफ्तारियां दी।

भिवानी में विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत मुक्ति मोर्चा

भिवानी में विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत मुक्ति मोर्चा

उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए और ईवीएम मशीन का भी विरोध किया। उनका कहना था कि सरकार द्वारा मनमानी की जा रही है ,साथ ही साथ लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्हें चर्च में प्रार्थना करने पर प्रताड़ित किया जा रहा है।

भिवानी में विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत मुक्ति मोर्चा

भिवानी में विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत मुक्ति मोर्चा

1 जुलाई को भारत बंद की चेतावनी

राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश चेयरमैन दौलत वर्मा ने कहा कि सरकार ईवीएम मशीन के सहारे जीत दर्ज करवाती है। इसलिए ईवीएम मशीन को हटाकर बैलट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जाति आधारित गिनती हो, निजीकरण बंद किया जाए। एमएसपी पर फसल खरीद हो, बोध गया विहार नाजायज कब्जे को हटाया जाए। इस तरह की उनकी मांगे हैं, यदि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो वे 1 जुलाई को भारत बंद करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *