Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

महारैली में बोले तेजस्वी, भाजपा में कोई लीडर नहीं रहा अब सब डीलर बन गए

पूर्णिया : पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली का शुभारंभ हो चुका है। रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे पिता लालू यादव ने संप्रदायिक तत्वों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। जब लालू यादव ने घुटने नहीं टेके, तो मैं भी उनका बेटा हूं। भाजपा में कोई लीडर नहीं रह गया है सब डीलर बन गया है। भाजपा नफरत की राजनीति करना चाहती है। आज भाजपा के खिलाफ जो बोलता है उसके यहां छापा पड़ता है। भाजपा के साथ जो रहता है, वह हरिश्चंद्र हो जाता है। तेजस्वी ने कहा कि जब-जब बिहार लड़ता है तब-तब दिल्ली हिलता है।

लोकतंत्र बचेगा तभी राजनीति होगी
महागठबंधन की महारैली में राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) भी जुड़े। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लालू यादव ने दिल्ली में बैठकर सभा को संबोधित किया। लालू यादव ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं है। यह आरएसएस का मुखौटा है। आरएसएस जो चाहता है, वही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भारत को बचाने के लिए एकजुटता आवश्यक है। लालू ने कहा कि हम और नीतीश एक हो गए हैं। लोकतंत्र बचेगा तभी राजनीति होगी।

रैली में ये हैं मौजूद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar), उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के अलावा कांग्रेस, भाकपा, माकपा, भाकपा माले और हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा के नेता मंच पर उपस्थित हैं। राजद और जदयू के पदाधिकारी, विधायक, सांसद और सरकार के मंत्री रैली में मौजूद हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *