Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब, 48 घंटे में पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश, सिंधु नदी जल समझौता रोका गया

  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें हर अपडेट

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद पूरे देश में रोष का माहौल है। मंगलवार को पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार इस मुद्दे पर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं, आज बुधवार की शाम को भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

पाकिस्तान पर बड़ा स्ट्राइक

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच के सिंधु नदी जल समझौते को रोक दिया गया है। अटारी बोर्डर को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तान नागरिकों का वीजा बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान में भारत का दूतावास बंद कर दिया गया है और पाकिस्तानी डिप्लोमेट्स को भारत छोड़ने को कहा गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *