Breaking
Thu. Mar 12th, 2026

एसई साहब! बलदेव क्षेत्र आइए और जनता की सुनिए, 11 घंटे बाद बलदेव को मिल रही लाइट

  • लोग बोले एसई देहात सरकारी फोन पर जनता को संतुष्ट नहीं कर पा रहे, फोन अधिकतर उठता ही नहीं

दैनिक उजाला, बलदेव : यह भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदेव जी की नगरी है। यहां अधिकतर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है, लेकिन विद्युत अधिकारियों ने इसे बिल्कुल अनदेखा कर रखा है। एसई देहात का मानो बिल्कुल इस ओर ध्यान ही नहीं है। लोग अगर फोन करें तो अक्सर रिसीव ही न हो।

बलदेव की विद्युत व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। एसई जैसे अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। जबकि सब अव्यवस्थाओं के बारे में लोगों ने एसई तक को बता रखा है। शुक्रवार की सुबह 5 बजे गुल हुई बिजली शाम 4 बजे करीब बलदेव वासियों को मिली है। यानि करीब 11 घंटे बाद विद्युत सप्लाई बहाल हुई है। यह कोई दिन पहला नहीं है कि विद्युत इतने घंटे गुल रही हो। ऐसा अक्सर देखने को मिल सकता है। हाल ये हैं कि बलदेव क्षेत्र की जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।

स्थानीय सुधीर अग्रवाल कहते हैं कि हालातों को बयां कहां किया जब अधिक जिले स्तर पर बैठे विद्युत अधिकारी ही बिल्कुल मौन हैं। फोन तक को रिसीव करने में बहुत बड़ा बोझ समझ रहे हैं।

स्थानीय गोपाल पांडेय, राम पांडेय, सौरभ, करन अग्रवाल, रिषी, करन प्रजापति, पवन भारद्वाज आदि ने अव्यवस्थाओं को बेहतर करने की मांग नए चीफ इंजीनियर से की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *