Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

IND vs AUS Live Score: 82 पर भारत को सातवां झटका

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इस टेस्ट को जीतकर भारतीय टीम सीरीज जीतना चाहेगी। साथ ही यह मैच जीतने पर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

ऐसे गिरा टीम इंडिया का विकेट

  • पहला: छठे ओवर की आखिरी बॉल को रोहित शर्मा आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन मैथ्यू कुहनेमन की बॉल ऑफ स्टंप के बाहर निकली और रोहित चूक गए और उन्हें एलेक्स कैरी ने उन्हें स्टंपिंग कर दिया।
  • दूसरा : मैथ्यू कुहनेमन की बॉल गिल के बल्ले का बाहरी किनारा छूकर कीपर के हाथ में गई।
  • तीसरा : नौवें ओवर की दूसरी बॉल में नाथन लायन ने चेतेश्वर पुजारा को क्लीन बोल्ड कर दिया।
  • चौथा : नाथन लायन की बॉल पर कुहनेमन ने जडेजा को शार्ट एक्स्ट्रा कवर में कैच किया।
  • पांचवां : कुहनेमन को तीसरा विकेट मिला। धीमी पिच पर बॉल बैट का इनर एज लेकर स्टंप्स से लगी।
  • छठा : विराट कोहली टॉड मर्फी की बॉल पर LBW हो गए।
  • सातवां : 26वें ओवर की आखिरी बॉल पर नाथन लायन ने श्रीकर भरत को LBW कर दिया।

फिर फ्लॉप रहा टॉप ऑर्डर
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर इंदौर में भी फ्लॉप रहा। यहां कप्तान रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किए गए शुभमन गिल 21 रन बना सके। चेतेश्वर पुजारा एक रन, रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर तो अपना खाता भी नहीं खोल सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *