Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

तैयार हो जाइए भीषण गर्मी के लिए, अगले 3 महीने झुलसाएंगे

नई दिल्ली : आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट घोषित कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन महीने यानी मार्च, अप्रैल और मई में भीषण गर्मी पड़ेगी। पूर्वी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मार्च में लू चलने लगेगी, लेकिन उत्तर पश्चिमी भारत सहित देश के अन्य भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही बने रहने की संभावना है।

इस बीच, होली से पहले कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश में भोपाल समेत इंदौर व अन्य शहरों में हल्की बारिश का अनुमान है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज हवा के साथ हल्की वर्षा भी हुई, लेकिन गर्मी में कोई कमी नहीं आई। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। यह इस सीजन का सर्वाधिक है। इससे पहले 2017 में एक मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *