Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

‘इंदिरा गांधी की तरह अति कर रहे PM, AAP आंधी है जिसे ये रोक नहीं सकेंगे’ : केजरीवाल

नई दिल्ली : एक जमाने में इंदिरा गांधी ने जैसी अति की थी, वैसी ही अब PM मोदी कर रहे हैं। इस अति के बाद प्रकृति अपना काम करेगी, ऊपर वाला अपना झाड़ू चलाएगा… ये कहना है दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का। दरअसल बुधवार शाम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के आप विधायकों और पार्षदों के साथ एक बड़ी मीटिंग की। जिसमें शराब नीति केस में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर चर्चा की गई।

इस बैठक में सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर गिरफ्तारी के बाद बीजेपी की ओर से किए जा रहे हमलों का जवाब देने की रणनीति भी बनाई गई। साथ ही मीटिंग के बाद अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। बीजेपी ओर आड़े हाथों लेते हुए केजरीवाल ने पीएम मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से कर दी। केजरीवाल ने कहा कि हमारे मंत्रियों को झूठे केस में अरेस्ट करके ये दिल्ली के काम रोकना चाहते हैं। मैं दिल्ली वालों को भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि दिल्ली के काम बिल्कुल नहीं रुकेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मेरी हजारों लोगों से बात हुई है। जनता कह रही है कि बीजेपी वाले जिसको मर्जी उठाकर जेल में डाल देते हैं। आम आदमी पार्टी को ये रोकना चाह रहते हैं। जब से पंजाब जीते हैं, इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। केजरीवाल ने आगे कहा कि आप आंधी है, ये अब रुकने वाला नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि आप आंधी है जिसे ये रोक नहीं सकेंगे। अब आप का वक्त आ गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *