Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी:88.39% स्टूडेंट पास, Digilocker और UMANG ऐप पर देखें मार्कशीट

दैनिक उजाला, एजुकेशन डेस्क : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी दिए हैं। 88.39% स्टूडेंट पास हुए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा, DigiLocker, UMANG ऐप, और SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

लड़क‍ियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर

पिछले साल की तुलना में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा रहा, जो लड़कों से 5.94% अधिक है।

10वीं-12वीं मिलाकर कुल 42 लाख छात्रों ने परीक्षा दी

कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 17.88 लाख छात्रों ने परीक्षा दी।

10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर लगभग 42 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *