Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

कर्नाटक : BJP विधायक के ठिकानों से 6 करोड़ कैश बरामद, रिश्वत लेते बेटा भी रंगे हाथ गिरफ्तार

नई दिल्ली : कर्नाटक में इस साल के अंत में चुनाव होना है। सभी राजनातिक दलें चुनाव की तैयारियों में जुटी है। भाजपा इस समय राज्य में सत्ता में है और फिर से सत्ता में वापसी को लेकर पूरी मेहनत कर रही है। लेकिन चुनाव से ठीक पहले कर्नाटक में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक विधायक पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगा है।

भाजपा विधायक के बेटे को 40 लाख रुपए रिश्वत लेते अधिकारियों ने रंगेहाथों पकड़ा। उसके बाद विधायक के ठिकानों पर छापेमारी कर 6 करोड़ रुपए कैश बरामद किए। जिसके बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। घूसखोरी केस में फंसे भाजपा विधायक के. मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक के चन्नागगिरी विधानसभा से भाजपा विधायक है। विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखाकार है। जिन्हें 40 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत ने एक टेंडर प्रक्रिया को क्लीयर करने के लिए 80 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। उन्हें उनके कार्यालय में 40 लाख रुपये स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रशांत बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) के मुख्य लेखाकार है। प्रशांत को गुरुवार को कर्नाटक लोकायुक्त के अधिकारियों ने 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *