Breaking
Fri. Jul 3rd, 2026

16 साल लिव-इन में रहा लड़का, फिर 2 लड़कियों के साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, अनोखी है गुजरात की ये परंपरा

  • गुजरात के नवसारी में एक शख्स ने 2 लड़कियों से एक साथ शादी की है

नवसारी: गुजरात के नवसारी वांसदा तहसील में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक व्यक्ति ने 16 साल लिव-इन में रहने के बाद दो लड़कियों के साथ सात फेरे लिए हैं। दरअसल यहां के आदिवासी कुकणा समाज में दो पत्नियों की परंपरा वर्षों से प्रचलित रही है। आज भी कुछ परिवार इस परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं। पहले विवाह के बाद यदि किसी अन्य से प्रेम हो जाए, तो ऐसे में पुरुष अपनी प्रेमिका को भी पत्नी का दर्जा दे सकता है। 

आधुनिक समाज में लोग विवाह से पहले एक-दूसरे को समझने के लिए लिव-इन में रहते हैं और फिर विवाह बंधन में बंधते हैं। ऐसा ही मामला नवसारी जिले के वांसदा तालुका के अंतिम छोर पर बसे खानपुर गांव में सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने 16 साल लिव-इन में रहने के बाद आज दोनों लड़कियों के साथ सात फेरे लिए हैं।

इस परिवार में दो पत्नियों की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। मेघराज भाई के दादा की भी दो पत्नियां थीं, उनके पिता ने भी पहले सामाजिक रीति से शादी की और फिर प्रेम विवाह किया। अब मेघराज भाई ने भी इसी परंपरा को निभाते हुए पहले सामाजिक विवाह किया और बाद में प्रेमिका को भी पत्नी का दर्जा दिया। अब तीनों मिलकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

राजा-महाराजाओं के जमाने में कई रानियां होना आम बात थी। आज भी आदिवासी समाज इस परंपरा को स्वाभाविक रूप से स्वीकार करता है और दो पत्नियों के साथ सुखी और सम्पन्न जीवन व्यतीत कर रहा है। देशमुख परिवार इसका जीवंत उदाहरण है, जहां परंपरा और प्रेम दोनों साथ चल रहे हैं।

गौरतलब है कि वर्तमान में युवाओं में लिव इन रिलेशनशिप में रहना आधुनिक होने की निशानी माना जाता है लेकिन ये शख्स तो 16 साल से लिव इन में रह रहा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *