Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

स्विमिंग में पूल में डूबकर युवक की मौत: पूल में था चार फीट पानी, नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम

मथुरा : थाना गोविंद नगर क्षेत्र में स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि स्विमिंग पूल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शहर कोतवाली इलाके के बहादुरपुरा कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय आकाश पुत्र अनिल अपने 3 दोस्तों के साथ थाना गोविंद नगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा कॉलोनी में संचालित राधा कृष्ण स्विमिंग पूल पर नहाने गया था। नहाने के दौरान आकाश पूल में डूब गया। शरीर में ज्यादा पानी जाने से उसकी मौत हो गई।

स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान आकाश डूब गया

स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान आकाश डूब गया

परिजन बोले 4 फीट पानी में कैसे डूब गया

हादसे के बाद स्विमिंग पूल संचालक बिना परिजनों को सूचना दिए उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

मृतक आकाश के भाई सुनील ने बताया कि पूल में जाकर उन्होंने देखा तो वहां केवल 4 फीट पानी था उसमें कैसे डूब सकता है। इसके अलावा स्विमिंग पूल पर कोई लाइफ जैकेट आदि संसाधन भी मौजूद नहीं थे।

आकाश के परिजनों ने कहा कि वह 4 फीट पानी में कैसे डूब गया

आकाश के परिजनों ने कहा कि वह 4 फीट पानी में कैसे डूब गया

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमॉर्टम हाउस

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

बताया जा रहा है कि स्विमिंग पूल बिना मानकों को पूरा किए संचालित किया जा रहा है। इस तरफ किसी भी जिम्मेदार विभाग की कोई नजर नहीं है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

मथुरा में करीब 2 दर्जन से ज्यादा अवैध रूप से स्विमिंग पूल संचालित किए जा रहे हैं। यहां न तो कोई मानक पूरा किया जा रहा है और न ही किसी विभाग से अनुमति ली है। एक हफ्ते पहले खेल विभाग ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया था। इस दौरान खेल विभाग ने 11 स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया था।

खेल विभाग ने स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया था

खेल विभाग ने स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया था

खेतों से लेकर होटल तक में चल रहे स्विमिंग पूल

चिलचिलाती गर्मी में मथुरा में कई जगह स्विमिंग पूल संचालित किए जा रहे है। खेत-खलिहान से लेकर होटल, गेस्ट हाउस, निजी भवनों व अन्य व्यवसायिक स्थानों पर स्विमिंग पूल खोल दिए गए हैं।

अधिकांश स्विमिंग पूल में मानकों को ताक पर रखा गया है। स्विमिंग पूल संचालन के लिए मनोरंजन कार्यालय से लेकर फायर ब्रिगेड व पुलिस कार्यालय से एनओसी लेनी होती है। इसके साथ ही खेल विभाग को निर्धारित फीस जमा करानी होती है।

इसके बाद में पूल संचालन की अनुमति मिलती है, लेकिन शहर में बिना अनुमति के स्विमिंग पूल का संचालन हो रहा है।

इसी स्विमिंग पूल पर हादसा हुआ था

इसी स्विमिंग पूल पर हादसा हुआ था

दिए गए नोटिस

जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि 11 स्विमिंग पूल को नोटिस जारी किए थे। जिसमें से लक्ष्मी नगर में तीन, मांट में दो, राया में दो, सौंख में दो, उस्फार में एक व गोवर्धन में एक स्विमिंग पूल की जांच की थी।

यहां पर मानक पूरे नहीं पाए गए। पानी गंदा था। संबंधित थाना व स्वास्थ्य केंद्र का नंबर नहीं लिखा था। कई विभागों की एनओसी भी नहीं थीं। सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं थे। इन्हें नोटिस देकर एक हफ्ते में मानक पूरे करने का समय दिया गया है। एक हफ्ते बाद फिर निरीक्षण किया जाएगा। मानक पूरे न किए तो स्विमिंग पूल को सील किया जाएगा।

खेल विभाग ने कृष्णा फ़न लैंड वृंदावन, लॉर्ड बुद्धा स्पोर्ट्स क्लब स्विमिंग पूल राधापुरम स्टेट, राधाकृष्ण वॉटर पार्क बिरला मंदिर एवं बबलू वाटर पार्क बिरला मंदिर का निरीक्षण कर नोटिस जारी किया गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *