Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

मौसम विभाग का इन राज्यों में झमाझम बारिश और ओले का अलर्ट

नई दिल्ली : होली आठ मार्च को है। सभी ईश्वर से मना रहे हैं कि, मौसम गर्म रहे। सूर्य आकाश में चमके। पर मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, उत्तर भारत के मौसम में होली से पहले बड़ा बदलाव होगा। कई राज्यो में गर्मी ने दस्तक दे दी है। पर IMD ने कई राज्यों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी होगी। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 5 मार्च से 8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 7 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 5 मार्च को पश्चिम राजस्थान में मध्यम बारिश होने की संभावना है। आठ मार्च तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दक्षिण हरियाणा और पश्चिम राजस्थान में हल्की या मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 8 मार्च तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। तापमान को लेकर आईएमडी का कहना है कि, अगले दो दिन में मध्य भारत के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है। तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *