Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

UP-MP सहित 9 राज्यों में हीटवेव, राजस्थान-हरियाणा में रेड अलर्ट:तापमान 48° पहुंचने की आशंका

नई दिल्ली : देश में मानसून 29 मई से मुंबई-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर रुका है। साउथ और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित 9 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट है।

राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। यहां तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है। वहीं, हरियाणा के 9 जिलों में दिन का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के 12 जिलों में लू चलने की चेतावनी है। वहीं, राजस्थान के भी 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। गुरुवार को श्रीगंगानगर, कोटा, बीकानेर सहित कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार रहा।

दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है।

कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को भारी बारिश हुई। इससे कई जगह बिल्डिंग के बेसमेंट और सड़कों पर पानी भर गया। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने से पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई।

मानसून 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत पहुंचेगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस हफ्ते रफ्तार पकड़ी है। अनुमान है कि मानसून 25 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लेगा।

केरल में 24 मई को मानसून पहुंचा था। यह अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब मानसून इतनी जल्दी आया है। 2009 में मानसून 9 दिन पहले पहुंचा था। वहीं, पिछले साल 30 मई को दस्तक थी।

राज्यों में मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार दोपहर को शरीर जला देने वाली गर्मी में बाइक चलाते समय पीछे बैठा एक व्यक्ति अपने साथी के सिर पर पानी डालता दिखा।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार दोपहर को शरीर जला देने वाली गर्मी में बाइक चलाते समय पीछे बैठा एक व्यक्ति अपने साथी के सिर पर पानी डालता दिखा।

UP के आगरा में तेज धूप से बचने के लिए पर्यटक छाता लेकर पहुंचे। गर्मी के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।

UP के आगरा में तेज धूप से बचने के लिए पर्यटक छाता लेकर पहुंचे। गर्मी के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।

आगरा में चिलचिलाती धूप के बीच फोर्ट घूमने आए पर्यटकों को गर्मी से राहत देने के लिए पानी का छिड़काव किया गया।

आगरा में चिलचिलाती धूप के बीच फोर्ट घूमने आए पर्यटकों को गर्मी से राहत देने के लिए पानी का छिड़काव किया गया।

दिल्ली के कर्तव्य पथ के किनारे चिलचिलाती धूप से खुद को बचाने के लिए छाता लिए एक युवती पानी के फव्वारे से मुंह पोंछती दिखी।

दिल्ली के कर्तव्य पथ के किनारे चिलचिलाती धूप से खुद को बचाने के लिए छाता लिए एक युवती पानी के फव्वारे से मुंह पोंछती दिखी।

तेलंगाना के हैदराबाद में गुरुवार को भारी बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं।

तेलंगाना के हैदराबाद में गुरुवार को भारी बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं।

पंजाब के जालंधर में गुरुवार दिन में 44 डिग्री तापमान के साथ उमस भरी गर्मी रही। इस दौरान लड़के नहर में नहाने पहुंचे।

पंजाब के जालंधर में गुरुवार दिन में 44 डिग्री तापमान के साथ उमस भरी गर्मी रही। इस दौरान लड़के नहर में नहाने पहुंचे।

कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को भारी बारिश के बाद शिरूर पार्क एरिया में एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में 3 फीट तक पानी भर गया।

कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को भारी बारिश के बाद शिरूर पार्क एरिया में एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में 3 फीट तक पानी भर गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *