Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

निर्माणाधीन ओवरब्रिज ढहा, मजदूर भी गिरे:शिवपुरी में कॉन्क्रीट भरने के दौरान हुआ हादसा

शिवपुरी : शिवपुरी में शनिवार रात निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। 6 मजदूर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पोहरी हाईवे स्थित न्यू बस स्टैंड रेलवे क्रॉसिंग पर 80 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार रात करीब 12:10 बजे मजदूर ओवरब्रिज पर वाइब्रेटिंग और कॉन्क्रीट भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्रिज का निर्माणाधीन हिस्सा नीचे गिर गया। मजदूर भी नीचे आ गिरे। हादसे के दौरान कोई मजदूर पुल के निचले हिस्से में मौजूद नहीं था।

वाइब्रेटिंग के चलते हुआ हादसा

साइट इंजीनियर प्रवीण पांडे ने तकनीकी गलती तो स्वीकार करते हुए बताया, कैपेसिटी से ज्यादा वाइब्रेटिंग कर दी गई थी, जिससे ब्रिज का हिस्सा असंतुलित होकर गिर गया। ओवरब्रिज का निर्माण 6 माह से चल रहा था। इसकी लंबाई 757 मीटर है। इसका 15 मीटर का हिस्सा ढह गया।

हादसे की तकनीकी जांच होगी

कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित निर्माण एजेंसी को सूचना दी गई है और हादसे की तकनीकी जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PWD ने कहा- नियोजित तरीके से तोड़ी गई स्लैब

वहीं प्रेस नोट जारी कर स्पष्टीकरण दिया है। विभाग के अनुसार, शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 59सी के पास बन रहे ओवरब्रिज में पीयर 15-16 के बीच की स्लैब में तकनीकी खामी मिली थी। एसडीएम ने 13 जून की शाम ही ठेकेदार को इसे तोड़ने के निर्देश दिए थे। विभागीय उपयंत्री की मौजूदगी में 14 जून की रात 12 बजे स्लैब को नियोजित तरीके से तोड़ा गया और इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे के बाद की तस्वीरें…

रात करीब 12 बजे ओवरब्रिज भरभराकर गिर गया।

रात करीब 12 बजे ओवरब्रिज भरभराकर गिर गया।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। एम्बुलेंस बुलाई गई।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। एम्बुलेंस बुलाई गई।

देर रात पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

देर रात पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

रविवार सुबह मलबा हटाने का काम किया गया।

रविवार सुबह मलबा हटाने का काम किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *