Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

जीएलए ने बीसीए डिजिटल मार्केटिंग में शुरू किया नया पाठ्यक्रम

  • इंजीनियरिंग तथा बीसीए एमसीए कोर्सों की विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए आगरा में 21 को और अलीगढ़ में 22 जून ओपन हाउस कार्यक्रम

दैनिक उजाला, मथुरा : भारत में तकनीकी शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र जीएलए विश्वविद्यालय ने डिजिटल युग के अनुरूप एक नया और इंडस्ट्री-फोकस्ड बीसीए डिजिटल मार्केटिंग में विशेषज्ञता के साथ स्नातक कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में कदम रखने वाले छात्रों को व्यावहारिक दक्षता और कॅरियर में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्रदान करेगा।

डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्र में जहां एसईओ, सोशल मीडिया रणनीति, गूगल ऐड्स, कंटेंट मार्केटिंग और एनालिटिक्स जैसे कौशलों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है, वहां यह कार्यक्रम छात्रों को तकनीकी और प्रबंधकीय दोनों प्रकार की क्षमताओं से सुसज्जित करता है। छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स, केस स्टडीज़ और इंडस्ट्री इंटर्नशिप एवं अन्य व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से वास्तविक दुनियां की समझ दी जाएगी।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि इसे दो प्रमुख इंडस्ट्री लीडर्स एड्स फ्लोरिस, गुरूग्राम और एप्प स्क्वाडजेड सॉफ्टवेयर, नोएडा के सहयोग से डिज़ाइन किया गया है। इन साझेदारों के सहयोग से छात्रों को न केवल इंटर्नशिप मिलेगी, बल्कि वे वास्तविक इंडस्ट्री अनुभव से सीख भी पाएंगे। इससे उन्हें जॉब मार्केट में प्रवेश करते ही विशिष्ट लाभ मिलेगा।

यह कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें मल्टी-एग्जिट विकल्प, क्रेडिट ट्रांसफर प्रणाली और डिजिटल टूल्स जैसे चैट जीपीटी, केन्वा एआइ, एसईएमरस और गूगल एनालिटिक्स पर ट्रेनिंग शामिल है, जिससे छात्र तकनीकी और रचनात्मक दोनों पक्षों में दक्ष बन सकेंगे।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. अनुप कुमार गुप्ता ने कहा कि “हमारा लक्ष्य छात्रों को सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें जॉब-रेडी बनाना है। डिजिटल मार्केटिंग में यह विशेषज्ञता उन्हें भविष्य के लिए सशक्त बनाएगी। आईटी के डीन प्रो. अशोक भंसाली ने कहा कि “यह कार्यक्रम रचनात्मकता, टेक्नोलॉजी और रणनीतिक सोच को जोड़ता है, जो आज के डिजिटल युग में सबसे अधिक जरूरी है।

कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के सह-विभागाध्यक्ष प्रो. रोहित अग्रवाल ने बताया कि पाठ्यक्रम को उद्योग विशेषज्ञों की भागीदारी से तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को लाइव अनुभव और समसामयिक दक्षता मिल सके।

जीएलए का आगरा में 21 को और अलीगढ़ में 22 जून को ओपन हाउस कार्यक्रम

प्रोफेसर अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग तथा बीसीए, एमसीए कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अधिक जानकारी देने के लिए ‘कॅरियर क्वेस्ट ओपन हाउस‘ कार्यक्रम आयोजित कर कर रहा है। कार्यक्रम आगरा के होटल लेमन ट्री में 21 जून शनिवार तथा अलीगढ़ के ऑर्चिड ब्लू में 22 जून रविवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। यह आयोजन विशेष रूप से उन छात्रों और अभिभावकों के लिए है, जो बीसीए या बीटेक में कॅरियर को लेकर निर्णय की दहलीज़ पर हैं।

इस ओपन हाउस के दौरान छात्रों को पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी, करियर मार्गदर्शन, इंडस्ट्री एक्सपोजर और एडमिशन प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। इच्छुक छात्र जीएलए की वेबसाइट पर पंजीकरण करके या आयोजन स्थल पर सीधे पहुंचकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *