Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मंत्री किरोड़ीलाल ने उदयपुर में खाद फैक्ट्री पर छापा मारा:बोले-ऑर्गेनिक खाद में मिलावट कर बेच रहे

उदयपुर : कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा गुरुवार को उदयपुर में खाद बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा। इस फैक्ट्री में ऑर्गेनिक खाद बनाया जाता है, जिसमें बड़े स्तर पर मिलावट होना सामने आया था।

उमरड़ा स्थित पटेल फास्फोरस कंपनी में मंत्री ने खाद के सैंपल लिए। मंत्री ने सैंपल हाथ में लेकर कहा- इसमें मिलावट है। इसके बाद आसपास की फैक्ट्रियों में भी जांच की।

मंत्री किरोड़ी ने कहा- ऑर्गेनिक खाद में मिलावट की जानकारी मिली थी। ये लोग ऑर्गेनिक खाद में मिलावट कर बेचते हैं। मई में अलग-अलग सैंपल लिए गए थे, जो मानकों पर खरे नहीं उतरे। 8 सैंपल इनके फेल हुए हैं।

उन्होंने कहा- पहले भी शिकायत मिली थी। केंद्र की टीम भी यहां आकर गई थी। 6 महीने की सब्सिडी इनकी सस्पेंड कर दी थी। फिर भी ऐसे लोग सुधर नहीं रहे हैं।

कृषि मंत्री लगातार अलग-अलग जिलों में खाद्य और नकली बीज को लेकर फैक्ट्रियों में निरीक्षण कर रहे हैं।

उमरड़ा स्थित पटेल फास्फोरस कंपनी में खाद को हाथ में लेकर जांच करते हुए कृषि मंत्री।

उमरड़ा स्थित पटेल फास्फोरस कंपनी में खाद को हाथ में लेकर जांच करते हुए कृषि मंत्री।

खाद में घटिया क्वालिटी का रॉक फॉस्फेट मिला रहे थे

मंत्री ने कहा- सभी फर्मों को देखेंगे और सभी को कहेंगे कि अपनी क्वालिटी सुधारें। किसानों को बर्बाद मत करो। इनको 328 रुपए की सब्सिडी भारत सरकार देती है। ये सब्सिडी खा जाते हैं और घटिया माल बनाकर किसान को लूट रहे हैं। नकली और घटिया माल बनाने वाली कंपनियों के सैंपल लेकर टेस्ट करवाएंगे।

उन्होंने कहा- सरकार इन फैक्ट्री वालों को प्रमोट कर एसएसपी (सिंगल सुपरफॉस्फेट) खाद के 50 किलो के बैग पर 328 रुपए की सब्सिडी दे रही है, लेकिन इन बैग में मिलावट मिली। हमें शिकायत मिली कि इसमें रॉक फॉस्फेट घटिया गुणवत्ता का उपयोग कर रहे थे। शिकायत सही मिली है।

मंत्री ने बताया कि इनका 12 मई 2025 को एक सैंपल लिया गया था। इसमें 14.5 प्रतिशत फास्फोरस तत्व मिलना चाहिए था, लेकिन यह 8.5 प्रतिशत ही मिला। 14 मई को सैंपल में 6.36 प्रतिशत फास्फोरस तत्व मिला। 30 अप्रेल को सैंपल में 7.2 प्रतिशत फास्फोरस तत्व ही मिला। ये घटिया है, जो किसान के काम का नहीं है।

उमरड़ा स्थित पटेल फास्फोरस कंपनी में निरीक्षण करते हुए मंत्री किरोड़ीलाल मीणा।

उमरड़ा स्थित पटेल फास्फोरस कंपनी में निरीक्षण करते हुए मंत्री किरोड़ीलाल मीणा।

11 सैंपल लिए, सभी फेल पाए गए

कृषि मंत्री ने बताया- यहां अब तक 11 सैंपल लिए गए। सभी अमानक (फेल) पाए गए हैं। मतलब काम का खाद किसान को नहीं दिया जा रहा है। एसएसपी तैयार करने वालों के खिलाफ हमारी कोई दुर्भावना नहीं है। हम इनको मजबूत और प्रमोट करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा- यहां भी किसानों के साथ किशनगढ़ जैसा खेल न हो। वहां पर काला रंग कर दिया डीएपी हो गया। व्हाइट रंग कर दिया मतलब एसएसपी हो गया और ब्राउन कर दिया वो एमएपी हो गया। उस दृष्टि से सभी फैक्ट्रियों को हम देख रहे है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *