Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

यूपी के भाजपा नेता से मध्यप्रदेश में लूट-मारपीट:प्रयागराज-नागपुर हाईवे पर तलवार-रॉड लेकर आए बदमाश

  • हीरे और सोने की चेन छीनी

जबलपुर/चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले भाजपा नेता सुजीत सिंह को मध्यप्रदेश में लूट लिया गया। वह परिवार के साथ मैहर दर्शन के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे। नागपुर-प्रयागराज हाईवे पर जब वह रेस्ट के लिए कार से उतरे, उसी दौरान 4-5 हथियारबंद बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया।

बदमाश भाजपा नेता की हीरे का लॉकेट लगी सोने की चेन छीनकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित परिवार जबलपुर के खितौला थाना पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुजीत सिंह के साथ कार में पत्नी, बेटे, एक साथी और ड्राइवर भी थे।

सुजीत सिंह के साथ कार में पत्नी, बेटे, एक साथी और ड्राइवर भी थे।

हमला हुआ तो संभलने तक का मौका नहीं मिला

भाजपा नेता सुजीत सिंह अपनी पत्नी, बेटे, साथी और ड्राइवर के साथ कार (UP 67 AF 7000) से 18 जून की सुबह 3 बजे निकले थे। दोपहर में वे मैहर पहुंचे, जहां शारदा माता के दर्शन के बाद रात 9 बजे जबलपुर के लिए रवाना हुए। रात करीब 11 बजे उन्होंने गाड़ी खितौला थाने के पास हाईवे पर रोकी।

इसी दौरान तलवार और रॉड से लैस चार से 5 हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि संभलने तक का मौका नहीं मिला। बदमाश चेन लूटकर भागने लगे। इस बीच ड्राइवर ने गाड़ी का हूटर बजा दिया, जिससे घबराकर बदमाश भाग निकले।

बाद में सुजीत सिंह गोसलपुर थाना पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि यह मामला खितौला थाना क्षेत्र का है। इसके बाद गोसलपुर पुलिस ने उन्हें खितौला थाना पहुंचाया, जहां एफआईआर दर्ज की गई।

भाजपा नेता बोले- बचाव नहीं करते तो मार दिए जाते

गुरुवार को भाजपा नेता सुजीत सिंह ने जबलपुर में कहा कि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस ने सिर्फ मामला दर्ज कर खानापूर्ति की। अगर तुरंत एक्शन लिया जाता तो आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में होते।

सुजीत सिंह ने जबलपुर पुलिस पर समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- अगर यही घटना उत्तरप्रदेश में होती तो आरोपी अब तक पकड़े जा चुके होते। हम घंटों तक खितौला थाने में बैठे रहे, लेकिन थाना प्रभारी ने मौके पर जाने से यह कहकर इनकार कर दिया कि एफआईआर दर्ज हो गई है, ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

एएसपी बोले- कटनी-मैहर में भी पहले हो चुकी हैं घटनाएं

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि सुजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को चोट भी आई है, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह की लूटपाट की घटनाएं पहले भी जबलपुर, कटनी और मैहर में हो चुकी हैं।

घटना वाली रात और भी लूट की वारदात हुईं

सुजीत सिंह से लूट के बाद उसी रात कटनी की ओर जा रहे युवकों के साथ भी लूटपाट हुई। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के छपरा गांव के पास तीन हथियारबंद बदमाशों ने राम सृजन वंशकार, अखिलेश श्रीवास्तव और एक अन्य साथी से सोने की चेन, दो अंगूठियां और 2 लाख 72 हजार रुपए लूट लिए।

इससे पहले पन्ना निवासी दंपती से 50 हजार रुपए, प्रयागराज से लौट रहे कटंगी के परिवार, मैहर जा रहे मंडला के परिवार और नागपुर निवासी एक परिवार से भी लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं।

कौन हैं सुजीत कुमार सिंह

एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी का स्वागत करते सुजीत कुमार।

एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी का स्वागत करते सुजीत कुमार।

सुजीत कुमार सिंह उर्फ सुड्डू चंदौली जिले के शमशेरपुर गांव के रहने वाले हैं। नौगढ़ के ब्लॉक प्रमुख सीट पर उनका दो दशक से लगातार कब्जा है। वर्तमान में क्षेत्र के दमदार भाजपा नेताओं के रूप में उनकी पहचान है। सुजीत सिंह और उनकी नीतू सिंह नौगढ़ की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।

नौगढ़ आदिवासी बाहुल क्षेत्र है। सुजीत सिंह बाहुबली विधायक सुशील सिंह और पूर्व एमएलसी ब्रजेश सिंह के करीबी है। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से भी इनका संबंध जुड़ा है। सुजीत सिंह के छोटे भाई अमित सिंह पुलिस विभाग में सीओ के पद पर तैनात हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *