Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

आधी रात 8 साल की ननद का गला दबाकर मर्डर:सास के पास बॉडी लाकर बहू बोली-मैं नहीं मारती तो मुझे मार डालती

भरतपुर : एक महिला ने अपने 8 साल की ननद का गला दबाकर मर्डर कर दिया। वह रात में उसके कमरे में सो रही थी। आधी रात महिला उठी और बच्ची का गला दबा दिया। इसके बाद लाश को गोद में लेकर सास के कमरे में पहुंच गई और बोली- देखो, इसे क्या हो गया है।

मामला डीग जिले के सीकरी थाना इलाके के गांव कोलरी का है। शुक्रवार-शनिवार की रात 1 बजे कोलरी गांव में सास-ससुर और ननद के साथ रहने वाली महिला वरीसा (20) ने अपनी ननद सनम (8) का मर्डर कर दिया।

बोली-बेटी को बहू ने मार डाला…

घटना के बाद से बच्ची सनम की मां हक्की का रो-रोकर बुरा हाल है। बोली-बहू ने बेटी को मार डाला।

घटना के बाद से बच्ची सनम की मां हक्की का रो-रोकर बुरा हाल है। बोली-बहू ने बेटी को मार डाला।

सास-ससुर, ननद के साथ रह रही थी वरीसा

सीकरी थानाधिकारी मुकेश सिंह ने बताया- शनिवार शाम 4 बजे परिवार थाने पहुंचा और मर्डर की शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार- कोलरी गांव में आस मोहम्मद (45) और उसकी पत्नी हक्की (42) रहते हैं। इनका बेटा मुकीम (22) महाराष्ट्र में ड्राइवरी का काम करता है। मुकीम की पत्नी वरीसा ससुराल में ही रह रही थी। शुक्रवार की रात आस मोहम्मद की बेटी परी अपनी भाभी वरीसा के कमरे में सोने चली गई थी।

देर रात 2 बजे वरीसा गोद में सनम को लेकर सास के कमरे में पहुंची और कहा- अम्मी, सनम को देखना, इसे क्या हो गया है। उसने सनम को सास की गोद में रख दिया। सनम की सांस नहीं चल रही थी। सास ने उसे चेक किया तो गले पर निशान नजर आए। इस पर उसे बहू पर शक हुआ।

हक्की ने सीधे वरीसा से सवाल किया और कहा कि तूने इसे क्यों मार दिया।

सीकरी हॉस्पिटल की मॉर्चयुरी के बाहर सिर पकड़ कर बैठा आस मोहम्मद।

सीकरी हॉस्पिटल की मॉर्चयुरी के बाहर सिर पकड़ कर बैठा आस मोहम्मद।

बोली- मैं नहीं मारती तो वो मुझे मार डालती

वरीसा ने सास से कहा- सनम रात में उठी और मेरा गला दबाने लगी। मैंने उसे रोका लेकिन वह नहीं मानी। अगर मैं उसे नहीं मारती तो वह मुझे मार डालती।

यह बात सुनकर हक्की जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी जुट गए। लोगों के आने के बाद हक्की ने वरीसा को अपने कमरे से बाहर बुलाया। जहां उसने ननद की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद वरीसा ने अपने पीहर फोन लगाकर तुरंत आने को कहा।

वरीसा का पीहर नजदीकी गांव भटेसरा (सीकरी) में है। वहां से सुबह 4 बजे के करीब कार लेकर वरीसा के रिश्तेदार वारिस, आसिफ और अन्य 4 लोग आ गए। वे वरीसा को अपने साथ ले गए।

आस मोहम्मद और हक्की ने अपने रिश्तेदारों और आस-पास के लोगों को घटना के बारे में शनिवार सुबह बताया। बेटे मुकीम को जानकारी दी। इसके बाद दोपहर में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव सौंप दिया। इसके बाद परिवार के लोग सीकरी थाने पहुंचे और बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया- मामले में जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *