Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

रेलवे की चौथी लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध

  • कम मुआवजे से नाराज सैकड़ों किसानों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

 मथुरा : रेलवे की चौथी लाइन के निर्माण के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसान कम मुआवजे से नाराज हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे सैकड़ों किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

कोटा और नगला मोरा के किसानों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन उनकी करोड़ों की कीमत वाली जमीन को कौड़ियों के भाव में खरीद रहा है। किसानों ने भूमि का रिवीजन रेट और उचित मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार किसान कई दिन से लगातार गांव मोरा में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और उचित मुआवजे की मांग भी उठा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक उनका धरना चलता रहेगा और वह अपनी जमीन भी देंगे।

आरएलडीए नेता कुमार नरेंद्र सिंह ने किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन से किसान अपनी आजीविका चला रहे थे, वह रेलवे के अधिग्रहण में आ रही है। किसानों को इसका उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और वर्तमान स्थिति को देखते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में सहयोग की भी अपील की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *