Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

गुरुग्राम के युवक पर कर्नाटक में FIR:राहुल गांधी की सेनेटरी पैड पर फोटो लगी वीडियो शेयर की; बोला- महिलाओं को गिफ्ट, मर्दों को जेल

गुरुग्राम : गुरुग्राम के युवक पर सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो लगी वीडियो शेयर करने पर कर्नाटक में मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। बिहार के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रतन रंजन ने महिलाओं के कपड़े पहनकर सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर दिखाकर सवाल उठाए थे।

गुरुग्राम के अरुण यादव ने रतन रंजन का समर्थन करते हुए वीडियो को X पर रीपोस्ट किया। जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया। इसके बाद अरुण ने कहा कि बिहार में महिलाओं को गिफ्ट दिए जा रहे हैं और मर्दों को जेल में डाला जा रहा है।

रतन रंजन के इस वीडियो को अरुण यादव ने रीपोस्ट किया था।

रतन रंजन के इस वीडियो को अरुण यादव ने रीपोस्ट किया था।

मामला दर्ज होने के बाद अरुण की बातें…

  • कहा- लोकतंत्र का मजाक बनाया: मामला दर्ज होने के बाद अरुण यादव ने वीडियो जारी कर कहा कि कहां रह गई कर्नाटक पुलिस मुझे पता कर बता दो। लोकतंत्र का मजाक बना दिया। ये बिहार की महिलाओं की बात करते हैं और वहां के पुरुषों को गिरफ्तार करो। तुम लोग ऐसा करो बिहार की महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटो और बिहार के पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल में डालो। रतन रंजन बिहार का ही तो है।
  • मुझसे सपा-राजद वालों के कहने पर दुश्मनी निकाली: अरुण ने आगे कहा कि सुप्रीया ऐसे कैसे काम चलेगा। तुम्हारा टारगेट रतन को उठाना है। अरुण से इसलिए दुश्मनी है क्योंकि समाजवादी और राष्ट्रीय जनता दल वालों ने कहा है कि इसे भी उठा लो। ये गठबंधन इनका हर जगह चल रहा है। अरुण और रंजन का ये कुछ नहीं कर सकते। अगर रंजन गिरफ्तार हुआ तो वोटरों में क्या संदेश जाएगा कि बिहार में पुरुष सेफ नहीं है।

पैड में फोटो वाली वीडियो फर्जी: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी से जोड़कर एक फर्जी (फेक) वीडियो वायरल की जा रही है, जिसमें उनकी तस्वीर एक सेनेटरी पैड पर लगी दिखाई गई है। ये वीडियो पूरी तरह फर्जी है। इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अंदर कोई फोटो नहीं लगाई गई है।

सेनेटरी पैड महिलाओं के लिए जरूरी: उन्होंने कहा कि सेनेटरी पैड महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। आज भी देश में एक बड़ी संख्या में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान साफ और सुरक्षित साधन उपलब्ध नहीं हैं, जिसकी वजह से उन्हें संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बना रहता है।

राहुल की छवि खराब करने की कोशिश: श्रीनेत ने आगे कहा कि भाजपा न सिर्फ राहुल गांधी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है, बल्कि महिलाओं के पीरियड जैसे संवेदनशील विषय को भी अपनी गंदी राजनीति का हथियार बना रही है। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी फेक न्यूज फैलाने से बाज नहीं आ रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *