Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ

जोधपुर : केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता ने मंगलवार को जोधुपर एम्स में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रेलमंत्री के पिता दाऊलाल वैष्णव का जोधपुर के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। जोधपुर एम्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि दाउ लाल वैष्णव का आज AIIMS जोधपुर में निधन हो गया है। इससे पहले जोधपुर एम्स ने पोस्ट कर जारी कर निधन से संबंधित खबरों को भ्रामक बताया।

अश्विनी वैष्णव हवाई मार्ग से 10.30 बजे दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। रेलमंत्री एयरपोर्ट से सीधे अपने घर गए, जहां उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

दाऊलाल वैष्णव राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव के मूल निवासी हैं। पूर्व में सरपंच रह चुके हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए पिछले महीने बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल ने भी एम्स जोधपुर का दौरा किया था।

बेटे को चिट्‌ठी लिखकर कहा-हर रेल यात्री का चेहरा खिला रहे

रेल मंत्री बनने के बाद 2 अक्टूबर 2021 को पहली बार अश्विनी वैष्णव जोधपुर पहुंचे थे। इस दौरान पिता-पुत्र की मुलाकात काफी कम समय के लिए हो पाई थी, तब दाऊलाल वैष्णव ने अश्विनी वैष्णव को एक चिट्‌ठी लिखी। उन्होंने लिखा- ‘कर्तव्य को इतनी निष्ठा से निष्पादित करो कि हर रेलयात्री का चेहरा यात्रा के दौरान फूल सा खिला रहे।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *