Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मेरठ में बुलडोजर से गंगाजल लेकर निकले कांवड़िए: अयोध्या में DM और SSP ने हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए

मेरठ : सावन का आज 12वां दिन है। कांवड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। मेरठ में सड़कों पर बुलडोजर वाली कांवड़ का क्रेज है। श्रद्धालु हरिद्वार से बुलडोजर वाली कांवड़ में जल भरकर आ रहे हैं।

वहीं अयोध्या में कांवड़ियों पर DM और SSP ने हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। गाजियाबाद सहित वेस्ट यूपी में भारी और हल्के वाहनों के लिए डायवर्जन लागू है।

बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी मक्खन लाल ने कांवड़ियों के साथ डांस किया। मक्खन लाल सीएम योगी की तरह कपड़े पहनते हैं। उन्हीं की तरह बाल भी मुंडवाकर रखते हैं। इसी चलते लोग उन्हें ‘छोटे योगी’ के नाम से बुलाते हैं।

वहीं सावन के दूसरे सोमवार पर बस्ती में सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने बस्ती-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर हंगामा किया। हाईवे के दोनों तरफ करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग को आग लगा दी। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांवड़िए पुलिस की गाड़ी के ऊपर चढ़कर हंगामा करने लगे।

यह बाबा विश्वनाथ मंदिर की ड्रोन तस्वीर है। सुबह से दर्शन के लिए कतार लगी हुई है।

यह बाबा विश्वनाथ मंदिर की ड्रोन तस्वीर है। सुबह से दर्शन के लिए कतार लगी हुई है।

बाबा विश्वनाथ को स्वर्ण मुकुट पहनाया गया। राम नाम माला भी पहनाई गई।

बाबा विश्वनाथ को स्वर्ण मुकुट पहनाया गया। राम नाम माला भी पहनाई गई।

काशी में भक्तों पर फूल बरसाए और पैर भी धुले।

काशी में भक्तों पर फूल बरसाए और पैर भी धुले।

मेरठ की तीन सहेलियों की अनूठी कांवड़ यात्रा 

मेरठ के शास्त्री नगर कुटी चौराहे की रहने वाली तीन सहेलियां- कृष्णा, सुंदरी और बाला। एक साथ हरिद्वार से जल लेकर लौटीं। इन तीनों ने भोले बाबा से अपने-अपने दुखों के लिए मन्नत मांगी थी। सुंदरी के पति को एक साल तक बुखार ने जकड़ रखा था।

डॉक्टरों के जवाब देने के बाद सुंदरी ने भोले से प्रार्थना की अगर उनके पति ठीक हो जाएं, तो वह जल लेकर आएंगी। आज उनके पति स्वस्थ हैं, और सुंदरी की आंखों में आंसुओं के साथ भक्ति की चमक साफ दिखती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *