Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

पत्नी प्रेमी के साथ पकड़ी गई:पति ने किया हंगामा, रोड पर हुए हाईवोल्टेज ड्रामे को देख लग गई भीड़

दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में उस समय हंगामा हो गया जब पत्नी अपने प्रेमी के साथ इश्क फरमा रही थी। इसी दौरान पति मौके पर पहुंच गया और वहां जाकर पत्नी को भला बुरा कहने लगा। हंगामे को देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। जिसमें से किसी ने इस हंगामा का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

रुक्मणी बिहार इलाके के हैं रहने वाले पति पत्नी

वृंदावन के रुक्मणी बिहार इलाके के रहने वाला पति प्रेम मंदिर के पास एक रेस्टोरेंट चलाता है। जिसका एक लड़की से अफेयर था। एक साल पहले उसने उससे शादी भी कर ली। दंपत्ति के पास में ही एक फ्लैट में एक युवक रहता है। युवक ने किसी तरह पड़ोसी की पत्नी को प्रेम जाल फंसा लिया। और बुधवार को उसको लेकर नेशनल हाईवे पर घूमने चला गया।

पीछे पीछे पहुंचा पति

पति को मामले की जानकारी हुई तो वह भी उनके पीछे पीछे पहुंच गया। जहां फिर शुरू हुआ हंगामा,मारपीट का दौर। पत्नी पति की बात को किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं थी और प्रेमी के इश्क में पागल हो रही थी। पत्नी पति से भी खुलेआम सड़क पर लड़ते हुए दिखाई दी। पति-पत्नी और प्रेमी के ड्रामा के बीच कई राउंड आरोप प्रत्यारोप का दौर चला और मारपीट हुई जिसमें प्रेमी के कपड़े तक फट गए।

हंगामा में प्रेमी के कपड़े तक फट गए

हंगामा में प्रेमी के कपड़े तक फट गए

पति हुआ बेहोश

पत्नी की बेवफाई को देख पति जमीन पर बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद पत्नी का दिल पति के लिए पसीजा हुआ और पत्नी रो रो कर पति को होश में लाने का प्रयास करती हुई दिखाई दी। काफी देर तक हुए हंगामा के बाद बताया जा रहा है कि पति और पत्नी घर चले गए वहीं प्रेमी ने भी जान बचने पर अपना रास्ता पकड़ लिया।

आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा

आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा

पुलिस की नहीं हुई एंट्री

फिलहाल इस सारे मामले मे पुलिस की एंट्री नहीं हो पाई। क्योंकि किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। जिसके चलते मामला रफा दफा हो गया। पति पत्नी और प्रेमी के बीच हुए हंगामे का यह मामला बुधवार का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *