Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली : गुरुवार 16 मार्च को न्यूजीलैंड में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप से हुए नुकसान के बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। दुनिया में होने वाली भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने वाली संस्था यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने न्यूजीलैंड में आए भूकंप के बारे में पुष्टि की है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में 7.1 तीव्रता का भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया है। इतने शक्तिशाली भूकंप से क्या नुकसान पहुंचा है, हम इसका इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी।

केरमाडेक द्वीप समूह में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप

न्यूजीलैंड में आए भूकंप के बारे में यूएसजीएस ने एक बयान जारी कर बताया कि 16 मार्च सुबह न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किमी की गहराई पर था। एक्सपर्ट भूकंप के बाद की स्थिति पर नजर बनाए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *