Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

बलदेव के गांव अमीरपुर का स्कूल बारिश बना तालाब, बच्चों की पढ़ाई फिर ठप

बलदेव (मथुरा): मथुरा जनपद के बलदेव विकास खंड अंतर्गत सड़क किनारे बसा गांव अमीरपुर इन दिनों जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। खासकर गांव का सरकारी प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह पानी में डूब चुका है, जिससे 2-3 दिन नहीं, बल्कि पूरे मॉनसून सीजन में 2 से 3 महीने तक शिक्षण कार्य बाधित हो जाता है।

स्कूल या जलाशय? बच्चे पहुंचे लेकिन लौट गए

वर्तमान में हो रही लगातार बारिश के कारण विद्यालय के चारों ओर पानी भर गया है। स्कूल परिसर इस कदर जलमग्न हो गया है कि बच्चे तो दूर, शिक्षक भी घुटने भर पानी में फँसकर स्कूल पहुँचने को मजबूर हैं। आज सुबह कई छात्र स्कूल तक आए, लेकिन चारों तरफ पानी देखकर वापस लौट गए।

हर साल की कहानी, कोई समाधान नहीं

ग्रामवासियों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। हर साल बारिश आते ही यही दृश्य बनता है। विद्यालय के आसपास जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। सरकारी योजनाएं और बजट आने के बावजूद स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण हालात जस के तस बने हुए हैं।

एक अभिभावक विजय सिंह ने बताया: “बच्चे स्कूल जाने को तैयार हैं, लेकिन पानी में घुसकर कौन पढ़ने जाए? ना प्रशासन सुनता है, ना कोई सुध लेता है।”

ठोस कदम उठाए प्रशासन

ग्राम अमीरपुर के लोग अब शासन-प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि विद्यालय के चारों ओर सडक़ निर्माण, जलनिकासी नाली, और ऊँचा प्लेटफार्म बनाना अति आवश्यक है, ताकि हर साल बच्चों की पढ़ाई यूँ ही बर्बाद न हो।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *