Breaking
Thu. Jun 25th, 2026

टैरिफ विवाद, ट्रम्प बोले- ब्राजीली राष्ट्रपति जब चाहें, बात करें:लूला दा सिल्वा का कड़क जवाब…

ब्रासीलिया : ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बातचीत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने मंगलवार को कहा था, ‘लूला जब चाहें, मुझसे बात कर सकते हैं।’

लूला ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा, ‘मैं टैरिफ पर बात करने के लिए ट्रम्प को कॉल नहीं करूंगा। इसके बदले पीएम नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग जैसे नेताओं से बातचीत करना चाहूंगा।’

अमेरिका ने ब्राजील पर 50% टैरिफ लगा रखा है। ब्राजील इससे निपटने के लिए विश्व व्यापार संगठन (WTO) में जाने पर विचार कर रहा है।

लूला ने यह भी कहा कि भले ही ट्रम्प से उनकी बातचीत न हो, लेकिन वे नवंबर में होने वाले COP-30 क्लाइमेट समिट में ट्रम्प को न्योता जरूर भेजेंगे।

ट्रम्प ने ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाया

अमेरिका ने हाल ही में ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाया है। ट्रम्प प्रशासन के मुताबिक यह टैरिफ पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के चलते लगाया गया है।

ट्रम्प ने बोल्सोनारो के खिलाफ कार्रवाई को विचहंट यानी बदले की कार्रवाई बताया है।

बोल्सोनारो पर 2022 के चुनाव हारने के बाद तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप है। इसके चलते अमेरिका और ब्राजील के बीच रिश्ते और बिगड़ गए हैं।

बोल्सोनारो पर 8 जनवरी 2023 को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में हुए दंगों के लिए कथित रूप से तख्तापलट की कोशिश का आरोप है।

पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को अमेरिका का करीबी माना जाता है।

पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को अमेरिका का करीबी माना जाता है।

ट्रम्प की मांग- बोल्सोनारो का केस खत्म हो

ट्रम्प ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि ब्राजील में फ्री इलेक्शन पर हमला हो रहा है और अमेरिकी लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी को कंट्रोल किया जा रहा है। इस वजह से 1 अगस्त 2025 से ब्राजील से अमेरिका आने वाले सभी उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो एक सम्मानित नेता हैं। उनके साथ जो व्यवहार किया, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मनाक है। यह केस तुरंत खत्म होना चाहिए।

उन्होंने ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बोल्सोनारो को अगले चुनाव में भाग लेने से रोकने और ट्रम्प के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल और रंबल पर सेंसरशिप आदेशों का भी जिक्र किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *