Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

Himachal Budget: महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, 15 लाख नई नौकरी

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शुक्रवार 17 फरवरी को अपना पहला बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार के साथ-साथ महिलाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गई। पिछले साल गुजरात के साथ हुए चुनाव में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया था। आज सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना बजट पेश किया। बजट में महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने के ऐलान के साथ-साथ 15 लाख नई नौकरी की घोषणा भी गई। साथ ही पर्यटन और रोड-ट्रांसपोर्ट के मसले पर भी सरकार ने बड़ी घोषणाएं की है।

बजट में राजस्व प्राप्ति 42,404 करोड़ रहने का अनुमान जताया गया है। बताया गया कि शराब के ठेके नीलाम करने से सोलन में 32% आय बढ़ी, कुल्लू में 40%, हमीरपुर में 23%, किन्नौर में 66%, कांगड़ा में 36% और शिमला में 36% इनकम की बढ़ोतरी हुई। यहां पढ़े हिमाचल प्रदेश बजट से जुड़ी बड़ी घोषणाएं।

हिमाचल बजट में ऐलान किया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अब 9500 रुपये प्रतिमाह मिलेगे। साथ ही मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 6600 रुपये, आंगनबाड़ी सहायिका को 5200 रुपये, आशा वर्कर को 5200, मिड डे मिल वर्करों को 4000, वाटर कैरियर शिक्षा विभाग को 4400 रुपये, जलशक्ति विभाग मल्टीपर्पज वर्कर को 4400 रुपये और पैरा फिटर पंप ऑपरेटर को 6000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

15 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात-

हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने बजट में 15 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही है। इसके लिए अलग-अलग विभागों में पड़ी रिक्तियों को भरा जाएगा। बजट में ऐलान किया गया कि 30 हजार विभिन्न फंक्शनल पदों को भरा जाएगा। मुख्यमंत्री रोजगार संकल्प सेवा शुरू की जाएगाी। युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न दूतावासो में संपर्क किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *