सासाराम : बिहार में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ सासाराम से शुरू हो गई है। सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड में जनसभा हो रही है। इसमें लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं।
‘वोट अधिकार यात्रा’ के पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष मलिका मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं। साथ ही लेफ्ट पार्टी के नेता भी हैं।
जनसभा में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए गए। सासाराम से राहुल औरंगाबाद जाएंगे, वहां किसानों से उनकी मुलाकात होगी।

मंच पर खड़गे के साथ राहुल गांधी।

जनसभा में कांग्रेस के साथ-साथ राजद और लेफ्ट के बड़े नेता शामिल हुए हैं।

सासाराम में राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम।

सासाराम में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर ताली बजाकर नारे लगाते नजर आए।
लालू बोले- हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे
वोटर अधिकार यात्रा पर RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘वोट का अधिकार है और हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोगों ने बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं। आगे भी करते रहेंगे। मिटने नहीं देंगे।’
राहुल की यात्रा को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। किसी को भी बिना परमिशन राहुल के पास जाने की इजाजत नहीं है।
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा 17 दिनों में 23 जिलों से गुजरेगी, जो 50 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

जनसभा वाले ग्राउंड में राहुल गांधी का कटआउट लगाया गया है।
पंडाल में 50 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम
जनसभा के बाद राहुल गांधी शाम 4 बजे डेहरी के लिए रवाना होंगे। वहां थाना चौक से पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और महागठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
राहुल गांधी की सभा के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया। 50,000 से अधिक कुर्सियां लगाईं गई है। पंडाल लगभग 20 लाख से अधिक रुपए में बनाया गया है।
सहनी बोले- चुनाव आयोग मोदी जी की जेब में है
VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘अगर वोट का अधिकार नहीं होता तो लालू यादव मुख्यमंत्री नहीं बनते। मैं मल्लाह का बेटा मंत्री नहीं बनता। देश के लिए जैसे सरकार जरूरी है, वैसे ही विपक्ष भी जरूरी है। आज चुनाव आयोग हमारे खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। ये बताने के लिए काफी है कि आयोग मोदी जी की जेब में है। लेकिन आने वाले समय में बिहार में बदलाव होगा।

