Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

दिल्ली पुलिस से मिले राहुल गांधी, सूचना साझा करने का दिया भरोसा

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को आश्वासन दिया है कि, वह श्रीनगर में अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किए गए दावों के बारे में जानकारी साझा करेंगे और यह भी कहा कि, उन्हें इसके लिए कुछ समय चाहिए।

दिल्ली कानून-व्यवस्था स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहाकि, दिल्ली पुलिस की मीटिंग राहुल गांधी के साथ हो गई है, हमने जो जानकारी उनसे मांगी है वे हमें साझा करेंगे। उन्हें एक नोटिस दिया गया है, नोटिस उनके कार्यालय द्वारा रिसिव किया गया है।

उन्होंने कहा है कि उन्हें अपना बयान देने के लिए समय चाहिए, क्योंकि यात्रा को काफी समय बीत चुका है, ऐसे में उन्हें यह याद करने के लिए कुछ वक्त की जरूरत है कि किसने उन्हें और उनकी टीम को क्या कहा था। विवरण प्राप्त करने के बाद उन्होंने हमारे साथ साझा करने का आश्वासन दिया है।

विशेष पुलिस आयुक्त डॉ सागर प्रीत हुड्डा और नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणव तायल के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की एक टीम आज सुबह तुगलक लेन स्थित गांधी के आवास पर उन्हें नोटिस देने के लिए पहुंची थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *