Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मलेशिया के लोग चखेंगे सादाबाद के आलू का स्वाद

सादाबाद : सादाबाद को आलू उत्पादन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने वाली है। उद्यान विभाग के सहयोग से सादाबाद से 30 आलू को मलेशिया निर्यात किया गया है। बीते दिन आलू वाहन मंडी समिति से आलू लदे ट्रक को डीएम ने मलेशिया जाने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि फसल के पश्चात किसानों के सामने हमेशा उचित मूल्य पर अपनी फसलों को विक्रय करने की समस्या बनी रहती है। जनपद से उद्यान विभाग, आलू व्यापारी मनोहर सिंह चौहान व मै. सिद्धि विनायक एग्री प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 30 टन आलू मलेशिया को कार्यालय कृषि उत्पादन मंडी समिति सादाबाद से निर्यात किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फसलों की मांग बाहर के बाजारों में अधिक रहती है और जिससे कि फसलों का उचित मूल्य प्राप्त किया जा सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *