Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

जियो का IPO अगले साल जून तक आएगा:मुकेश अंबानी बोले- AI हमारी पीढ़ी की कामधेनु गाय, रिलायंस की 48वीं एनुअल मीटिंग

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं सालाना आम बैठक में इसके चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो के IPO लाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा ये आईपीओ अगले साल जून तक आएगा। यह IPO ग्लोबल स्तर पर शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉक करेगा।

जियो पाइपलाइन में नई लॉन्चिंग

  • RIYA: कंटेंट पर वॉइस सर्च
  • वॉइस प्रिंट: भारतीय भाषाओं में AI डबिंग + लिप सिंक
  • JioLenZ: पर्सनलाइज्ड व्यूइंग ऑप्शंस
  • MaxView 3.0: मल्टी-एंगल, मल्टी-लैंग्वेज इमर्सिव क्रिकेट अनुभव
'वॉयस प्रिंट के साथ JioHotstar ऐप पर नया एक्सपीरियंस- कंपनी ने AI वॉयस क्लोनिंग टेक्निक लॉन्च किया। इसमें यूजर्स अपनी भाषा में अपने फेवरेट स्टार्स की असली आवाज सुन सकते हैं। इसमें परफेक्ट लिप-सिंक सबसे नेचुरल अंदाज में मिलेगा।

‘वॉयस प्रिंट के साथ JioHotstar ऐप पर नया एक्सपीरियंस- कंपनी ने AI वॉयस क्लोनिंग टेक्निक लॉन्च किया। इसमें यूजर्स अपनी भाषा में अपने फेवरेट स्टार्स की असली आवाज सुन सकते हैं। इसमें परफेक्ट लिप-सिंक सबसे नेचुरल अंदाज में मिलेगा।

फ्री डेटा और कॉलिंग सर्विस से 2016 में लॉन्च हुआ था जियो

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड यानी, जियो की शुरुआत 2016 में हुई थी। कंपनी की शुरुआत ने भारत के डिजिटल नेटवर्किंग सिस्टम बड़ा सपोर्ट दिया। जियो भारत में सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर होने के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर भी है।

फ्री डेटा और कॉलिंग ऑफर के जियो के प्लान से एयरटेल और वोडाफोन जैसे बड़े प्लेयर्स को टक्कर मिली। कंपनी ने 4G सर्विसेज के साथ शुरुआत की और 2022 के अंत तक 5G भी देना शुरू कर दिया। आज जियो 22 टेलीकॉम सर्किलों में 4G, 4G+, और 5G NR सेवाएं दे रहा है और 6G टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है।

1 सितंबर 2016 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में मुकेश अंबानी ने जिओ लॉन्च करने की घोषणा की थी।

1 सितंबर 2016 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में मुकेश अंबानी ने जिओ लॉन्च करने की घोषणा की थी।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में जियो की कमाई

  • मुनाफा Q1FY25 के 5,698 करोड़ रुपए के मुकाबले 25% बढ़कर Q1FY26 में 7,110 करोड़ रुपए रहा।
  • रेवेन्यू 18.8% बढ़कर ₹41,054 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में ये ₹34,548 करोड़ रहा था।
  • कंपनी का पहली तिमाही में एवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी ARPU ₹181.7 से 15% बढ़कर ₹208.8 रहा।

AGM में बताई गई जियो की पांच बड़ी उपलब्धियां…

  • जियो ने भारत में वॉइस कॉल्स को मुफ्त कर दिया।
  • जियो ने आम भारतीयों में मोबाइल पर वीडियो देखने और डिजिटल पेमेंट करने की आदत डाली।
  • जियो ने आधार, UPI, जन धन, डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर जैसी भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव रखी।
  • जियो ने भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने में मदद की, जिसमें 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न कंपनियां शामिल हैं।
  • जियो का देशभर में 5G रोलआउट दुनिया में सबसे तेज है। इसने भारत में AI क्रांति की नींव रखी है।

मुकेश अंबानी के संबोधन की अन्य बड़ी बातें…

  • AI हमारी पीढ़ी की कामधेनु गाय है और रिलायंस इंडस्ट्रीज इसे अपने ऊर्जा, रिटेल, टेलीकॉम और मनोरंजन बिजनेस में शामिल कर रही है।
  • भारत अपनी जीडीपी को हर साल 10% की रफ्तार से बढ़ा सकता है, जिससे अगले दो दशकों में प्रति व्यक्ति आय 4-5 गुना हो सकती है।
  • FY25 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल रेवेन्यू 10.71 लाख करोड़ रुपए रहा। शुद्ध मुनाफा 81,309 करोड़ रुपए रहा।
  • सरकारी खजाने में योगदान 2.10 लाख करोड़ रुपए रहा। मौजूदा कर्मचारी संख्या 6.8 लाख है, जो बढ़कर 10 लाख से अधिक हो जाएगी।
  • पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस मिशन बनाने का ऐलान किया गया। इसे भारत में AI को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
  • गूगल के साथ पार्टनरशिप: जेमिनी AI, जामनगर क्लाउड रीजन, AI स्मार्टफोन, XR डिवाइसेज।

AGM के दौरान रिलायंस के शेयरों में मामूली गिरावट

रिलायंस के शेयर आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह ये 1381 रुपए पर खुला और 1403 रुपए का हाई बनाया। अभी ये 1.5% नीचे 1367 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बीते 6 महीने में इसमें 15% से ज्यादा की तेजी देखी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *