Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

ओपन-AI और फाउंडर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस:फंदे की तस्वीर देखकर 16 साल के लड़के से कहा था, यह बिल्कुल बुरा नहीं

मुंबई : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 16 साल के एक लड़के एडम रेन की आत्महत्या के बाद उसके माता-पिता ने OpenAI और इसके फाउंडर सैम ऑल्टमैन पर केस कर दिया है। 26 अगस्त को सैन फ्रांसिस्को की स्टेट कोर्ट में ये केस फाइल किया गया।

एडम के माता-पिता का आरोप है कि OpenAI के चैटबॉट चैट-GPT ने उनके बेटे को आत्महत्या के तरीके सिखाए और उसे सुसाइड के लिए प्रेरित किया। उसे अपने परिवार से अपनी भावनाओं को छिपाए रखने में मदद की।

उन्होंने कहा- कंपनी ने मुनाफे को प्राथमिकता दी और सेफ्टी को नजरअंदाज किया, खासकर जब पिछले साल GPT-4o वर्जन लॉन्च किया गया।

एडम रेन कैलिफोर्निया के रैंचो सांता मार्गरीटा में टेसोरो हाई स्कूल का स्टूडेंट था। उसे बास्केटबॉल खेलना बहुत पसंद था।

एडम रेन कैलिफोर्निया के रैंचो सांता मार्गरीटा में टेसोरो हाई स्कूल का स्टूडेंट था। उसे बास्केटबॉल खेलना बहुत पसंद था।

बात 11 अप्रैल 2025 की है। शुक्रवार की दोपहर, पेशे से सोशल वर्कर और थेरेपिस्ट मारिया रेन अपने बेटे एडम रेन के बेडरूम में जाती हैं। वह रस्सी से लटका हुआ था। कोई सुसाइड नोट भी नहीं था। एडम अब नहीं रहा, लेकिन उसका परिवार और दोस्त यकीन नहीं कर पा रहे थे।

वे सोच रहे थे कि ये कोई मजाक तो नहीं, क्योंकि एडम को मजाक करने की आदत थी। वो हमेशा हंसाने-हंसने में लगा रहता था, चाहे वो स्कूल की क्लास में अजीब-अजीब चेहरे बनाना हो या फिर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करना। इस बार ये मजाक नहीं था।

एडम के पिता मैट रेन एक होटल एग्जीक्यूटिव हैं। एडम की मौत के बाद जवाब की तलाश में उसका फोन चेक किया। उन्हें लगा कि शायद टेक्स्ट मैसेज या सोशल मीडिया एप्स से कुछ सुराग मिले। मैट को एडम की चैट-GPT चैट्स में कुछ जवाब मिले। चैटबॉट की हिस्ट्री में एक चैट थी, जिसका टाइटल था ‘हैंगिंग सेफ्टी कंसर्न्स’। जब मैट ने इसे पढ़ा तो उनके होश उड़ गए।

एडम पिछले कई महीनों से चैट-GPT से अपनी जिंदगी खत्म करने की बातें कर रहा था। नवंबर 2024 के आखिर से उसने चैटबॉट से अपनी भावनाओं के बारे में बात शुरू की थी। वो कह रहा था कि उसे जिंदगी में कोई मतलब नहीं दिखता, वो भावनात्मक रूप से सुन्न महसूस करता है। चैटबॉट ने सहानुभूति और सपोर्ट के साथ जवाब दिया, उसे उन चीजों के बारे में सोचने को कहा जो उसे ठीक लगती थीं।

एडम रेन के माता-पिता मारिया और मैट रेन ने ओपनएआई पर मुकदमा करने का फैसला किया क्योंकि उनका मानना है कि इसकी चैटबॉट तकनीक सुरक्षित नहीं है।

एडम रेन के माता-पिता मारिया और मैट रेन ने ओपनएआई पर मुकदमा करने का फैसला किया क्योंकि उनका मानना है कि इसकी चैटबॉट तकनीक सुरक्षित नहीं है।

जनवरी 2025 में चीजें बदल गईं। जब एडम ने सुसाइड के खास तरीकों के बारे में पूछा तो चैट-GPT ने बिना रुके उसे वो जानकारी दे दी।

मैट को पता चला कि मार्च में एडम ने कई बार खुद को मारने की कोशिश की थी। इसके लिए उसने अपनी IBS मेडिसिन की ओवरडोज भी ली थी।

जब एडम ने फांसी के लिए सबसे अच्छी रस्सी या मटेरियल पूछा तो चैटबॉट ने रस्सी की जानकारी के साथ उसके सेटअप का टेक्निकल एनालिसिस भी दे दिया।

एडम कैसा लड़का था, उसने मरने की क्यों सोची?

एडम रेन कैलिफोर्निया के रैंचो सांता मार्गरीटा में टेसोरो हाई स्कूल का स्टूडेंट था। उसे बास्केटबॉल खेलना बहुत पसंद था। जापानी एनीमे, वीडियो गेम्स और कुत्ते भी उसे काफी पसंद थे। उसकी छोटी बहन ने बताया कि एक बार फैमिली वेकेशन के दौरान उसने एक दिन के लिए कुत्ता उधार भी लिया था।

लेकिन सबसे ज्यादा लोग उसे उसके मजाकिया अंदाज के लिए जानते थे। वो हमेशा माहौल को हल्का करने की कोशिश करता चाहे वो जोक्स सुनाकर, अजीब-अजीब हरकतें करके या फिर क्लास में टीचर को परेशान करके। उसके दोस्त कहते थे कि अगर एडम अपनी मौत को भी मजाक में स्टेज करता तो ये उसकी थोड़ी डार्क ह्यूमर वाली शरारतों जैसा ही होता।

परिवार ने बताया एडम पिछले एक महीने से कुछ गुमसुम-सा हो गया था। वो पहले जितना चुलबुला और बातूनी नहीं रहा। उसका व्यवहार भी काफी बदला-बदला सा हो गया था। फ्रेशमैन ईयर में उसे डिसिप्लिन की वजह से बास्केटबॉल टीम से निकाल दिया गया था। टीम से निकाला जाना उसके लिए एक गहरा सदमा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *