Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

यूपी: मुस्लिम युवक ने 16 साल की हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाया, प्यार के जाल में फंसाकर रेप का भी आरोप, हुआ गिरफ्तार

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग हिंदू लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर भगा लिया और फिर उसके साथ रेप किया। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन भी करा दिया। पीड़ित लड़की के भाई ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।  

क्या है पूरा मामला?

कुशीनगर जिले में पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर नाबालिग हिंदू लड़की को भगाने, उसका रेप करने और उसका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है और आरोपी नसरे आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ पाक्सो अधिनियम, उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के भाई ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के भाई ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उसकी 16 साल की नाबालिग बहन को जिले के जटहा बाज़ार थाना क्षेत्र के खेसिया मंशा छापर गांव निवासी नसरे आलम ने अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसे घर से भगाकर उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। 

पुलिस का सामने आया बयान

इस मामले में नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया, “इस मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है और तहकीकात पुलिस टीम का गठन किया गया है। सोमवार को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने आरोपी नसरे आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पाक्सो अधिनियम, उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *