Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

निर्णायक मुकाबले में भारत की निराशाजनक शुरुआत, 3 ओवर में खो बैठे 3 विकेट

नई दिल्ली : भारतीय टीम की शुरुआत खराब हुई है। दूसरे ओवर में ईशान किशन को एडम मिल्ने ने आउट किया था। इसके बाद तीसरे ओवर में टिम साउदी ने लगातार दो गेंदों पर ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। पंत का टी20 में खराब फॉर्म जारी है। वह पांच गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। खराब शॉट खेलकर पंत ने विकेट गंवाया। पंत पिछली आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में 104 रन बनाए पाए हैं। इसकी अगली गेंद पर साउदी ने शॉर्ट बॉल फेंकी और श्रेयस ने स्लिप में नीशम को कैच थमा दिया। श्रेयस गोल्डन डक का शिकार हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *