Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

भाजपा ने चार प्रदेशों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए, राजस्थान में CP जोशी चीफ, यहां इसी साल चुनाव

नई दिल्ली : भाजपा ने गुरुवार को पार्टी के भीतर बड़े बदलाव किए। 4 राज्यों में भाजपा अध्यक्ष को बदला गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है। ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है।
राजस्थान में इस साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। दिल्ली और बिहार में 2025 और ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कई राज्यों के नए प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति का एलान किया। चुनावी राज्य राजस्थान में पार्टी ने लोकसभा सांसद सीपी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष होंगे। बिहार में यह जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। दूसरी तरफ ओडिशा में मनमोहन समल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन में यह अहम बदलाव किए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *