Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

ममता बोलीं- लड़कियों को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए:पश्चिम बंगाल रेप केस पर कहा- प्राइवेट कॉलेज छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए। खासकर सुनसान इलाकों में सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने कहा– इस घटना की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है। निजी कॉलेजों को छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी को बख्शा नहीं जाएगा, तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दरअसल, दुर्गापुर रेप केस पर भाजपा और अन्य विरोधी पार्टियां ममता सरकार पर सवाल उठा रही हैं। ओडिशा के सीएम ने भी बंगाल की सीएम से सख्त कार्रवाई करने की मांग की जिसके बाद ममता बनर्जी ने यह बयान दिया है।

भाजपा विधायक ने ममता सरकार की तुलना तालिबान से की

पश्चिम बंगाल की प्रदेश सचिव और आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हम बड़े भाग्यशाली हैं कि अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार है और बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है।

शुक्रवार को मेडिकल स्टूडेंट का हुआ था रेप

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। वारदात शुक्रवार की है। पीड़ित अपने एक पुरुष दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। वापस लौटते समय 3 लोगों ने उनका रास्ता रोका। छात्रा का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने उससे दरिंदगी की।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़ित ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। यह घटना मेडिकल कॉलेज कैंपस के बाहर हुई। मेडिकल छात्रा का पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की टीम रविवार को दुर्गापुर जा रही है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बलात्कारियों और अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना दिया है।

3 गिरफ्तार, 2 फरार, पीड़ित का दोस्त भी हिरासत में

गैंगरेप केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। सभी पास के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास पीड़ित का मोबाइल था। इससे कॉल किया गया था। टावर लोकेशन से आरोपियों की जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक घटना कोलकाता से 170 किमी दूर दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने 10 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे के बीच हुई। पीड़ित अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। कैंपस गेट पर 3 युवक खडे़ थे।

दुर्गापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, यहां छात्रा का गैंगरेप हुआ था।

दुर्गापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, यहां छात्रा का गैंगरेप हुआ था।

छात्रा के पिता की अपील- उसे ओडिशा ले जाने दें, वहां सुरक्षा ज्यादा

पीड़ित अभी बेडरेस्ट पर है। उसके पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया है कि उन्हें बेटी को ओडिशा ले जाने की इजाजत दें, क्योंकि वहां उसकी सुरक्षा ज्यादा अच्छे से होगी। पिता ने बताया कि बेटी चल नहीं पा रही है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसपी और कलेक्टर सब मदद कर रहे हैं और उसकी सेहत की जानकारी लेते रहते हैं, लेकिन यहां उसकी जान को खतरा है, इसलिए ओडिशा ले जाना चाहते हैं।

छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती…

QuoteImage

जब तीन लोगों ने मेरा रास्ता रोका, तो मेरा दोस्त मुझे अकेला छोड़कर भाग गया। फिर आरोपियों ने मेरा फोन छीन लिया और जंगल में ले गए, जहां तीनों ने रेप किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी, फिर मेरा मोबाइल वापस करने के लिए पैसे भी मांगे।QuoteImage

पीड़ित छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पीड़ित छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने में मामला दर्ज कराया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *