Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

कर्नाटक में बजा चुनावी बिगुल, 10 मई को एक चरण में होगा मतदान, 13 मई को परिणाम

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है।मुख्य चुनाव आयुक्त ने विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा। 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राज्य में 5.21 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में कुल 5,21,73,579 वोटर हैं। 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वे भी वोट कर सकेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं, 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

9.17 लाख नए वोटर्स डालेंगे वोट
चुनाव आयोग ने कहा है कि कर्नाटक में 5.22 करोड़ कुल मतदाता हैं। 80 साल के अधिक उम्र के वोटर्स को पहली बार घर से वोट करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 9.17 लाख नए वोटर्स हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। 24 मई से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *