Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

बिहार में वोटिंग खत्म, 5 बजे तक रिकॉर्ड 67.14% मतदान:बगहा में 15 हजार लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी फेज का मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। हालांकि कतार में खड़े वोटर्स वोट डाल पाएंगे। वहीं संवेदनशील 4,109 बूथों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई।

आखिरी फेज में 20 जिलों की 122 सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान हुआ है। मुस्लिम बहुल किशनगंज में सबसे ज्यादा 76.26% मतदान हुआ है।

बंपर वोटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया कि, दूसरे फेज की 122 सीटों में से 80 हम जीतने वाले हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा है कि, लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। मेरा मन गदगद है।

blog images

औरंगाबाद में शाम पांच बजे तक वोटिंग

blog images

महागठबंधन जीतेगा:अशोक गहलोत

बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, “इस चुनाव में बिहार में ऐतिहासिक मतदान हो रहा है। उन्होंने (एनडीए) हर महिला को 10,000 रुपये बांटे। हमें उम्मीद है कि महिलाएं निष्पक्ष मतदान करेंगी। हमने कभी नहीं सुना कि आदर्श आचार संहिता के दौरान पैसे बांटे जाते हैं। हमें उम्मीद है कि महागठबंधन जीतेगा।”

रिकॉर्ड वोटिंग के बीच नीतीश कुमार का JDU दफ्तर का दौरा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग जोरों पर चल रही है। रिकॉर्ड मतदान के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय का दौरा किया, जबकि विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने “रिजल्ट, रिस्पेक्ट और राइज” का नारा दिया।

पश्चिमी चंपारण और मधुबनी की हर विधानसभा सीट का मतदान प्रतिशत

पश्चिम चंपारण तीन बजे तक मतदान प्रतिशत

वाल्मीकिनगर- 65.62

रामनगर- 62.57

नरकटियागंज -58.57

बगहा- 63.86

लौरिया- 60.33

नौतन- 61.70

चनपटिया- 63.79

बेतिया- 58.06

सिकटा- 62.36

मधुबनी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत

हरलाखी: 56.15

बेनीपट्टी: 54.60

खजौली: 59.18

बाबूबरही: 57.76

बिस्फी: 55.87

मधुबनी: 54.32

राजनगर: 53.69

झंझारपुर: 51.89

फुलपरास: 53.41

लौकहा: 58.68

सेकेंड फेज की 15 बड़ी घटनाएं

  • अरवल वोटिंग के दौरान हार्ट अटैक से पीठासीन पदाधिकारी अरविंद कुमार की मौत हो गई।
  • शिवहर और बेलसंड के तारियानी में अलग-अलग बूथों पर गड़बड़ी के आरोप में 13 लोगों को हिरासत में लिया गया।
  • बेतिया में पैसे बांट रहे RJD के दो समर्थकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई।
  • बगहा में 19 बूथों पर सिर्फ 1 वोट पड़ा। 15 हजार से ज्यादा लोगों ने वोट बहिष्कार किया।
  • अररिया में बीजेपी और कांग्रेस समर्थक भिड़ गए। कांग्रेस समर्थकों का आरोप- बीजेपी वालों ने पटककर मारने की धमकी दी।
  • नवादा के हिसुआ से BJP प्रत्याशी अनिल सिंह को धरिया गांव के लोगों ने खदेड़ दिया। लोग बोले- कोई काम नहीं किया है।
  • रोहतास में पंचायत भवन की मांग को लेकर लोगों का वोट बहिष्कार।
  • जमुई में वोटिंग के दौरान दो समुदाय में झड़प हुई। ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने मामला शांत कराया।
  • जहानाबाद के बूथ संख्या 220 में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसमें 4 लोग घायल हो गए।
  • रोहतास में जदयू प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी अपनी गाड़ी पर JDU का झंडा लगाकर नोखा विधानसभा क्षेत्र में घूमते नजर आए।
  • मोतिहारी में 10 लोगों को फर्जी वोट डालने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।
  • मोतिहारी में वोटिंग में बाधा डालने के आरोप में एक पोलिंग एजेंट रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गयाl
  • सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में जदयू के पोलिंग एजेंट पर FIR दर्ज।
  • जमुई के चकाई विधानसभा में बूथ नंबर 145 पर EVM खराब होने की वजह से 5 घंटे तक वोटिंग प्रक्रिया रूकी रही।
  • बांका के कटोरिया में बूथ -76 में डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई वोटिंग।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *