Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

रिकॉर्ड जीत के साथ बिहार में NDA सरकार:CM से मिलने पहुंचे सम्राट; महागठबंधन 28 पर सिमटी

पटना : बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही NDA 206 सीटों पर आगे है, 2 जीत चुकी है। जबकि महागठबंधन 28 पर बढ़त बनाए हुए है।

NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं।

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं 96 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

महागठबंधन में राजद 24 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 1 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। मुकेश सहनी की पार्टी का भी फिलहाल खाता नहीं खुला है। शाम 6 बजे पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी दफ्तर जाएंगे।

बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव को कड़ी टक्कर मिल रही है, फिलहाल वो आगे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप भी महुआ से पिछड़ गए हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रही हैं।

निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% ‌वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।

JDU ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया नीतीश मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। फिर 20 मिनट बाद डिलीट किया।

काउंटिंग की बातें

  • NDA को पिछले चुनाव से 60 से ज्यादा सीटों का फायदा
  • JDU को सबसे ज्यादा बढ़त मिलती दिख रही है, 2020 से 40+ सीट का फायदा
  • 28 सीटों पर लड़ रही लोजपा 21 सीटों पर लीड कर रही है
  • NDA के सभी 29 मंत्रियों में बनाई बढ़त
  • राघोपुर से RJD के तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं
  • महुआ से JJD के तेजप्रताप पीछे
  • रघुनाथपुर से RJD के ओसामा शहाब आगे
  • सरायरंजन से JDU के विजय चौधरी आगे
  • दानापुर से बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव पीछे
  • छपरा से भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल पीछे
  • अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं
पटना में अनंत सिंह के आवास पर जश्न शुरू हो गया है।

पटना में अनंत सिंह के आवास पर जश्न शुरू हो गया है।

बीजेपी दफ्तर के बाहर समर्थक ढोल बजा रहे हैं।

बीजेपी दफ्तर के बाहर समर्थक ढोल बजा रहे हैं।

पटना में CM हाउस के बाहर घोड़े से पेट्रोलिंग।

पटना में CM हाउस के बाहर घोड़े से पेट्रोलिंग।

मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन खड़ी की गई है।

मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन खड़ी की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *