Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

भारत और मलेशिया के बीच अब रुपये में हो सकता है व्यापार

नई दिल्ली : भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। दुनियाभर में भारतीय अर्थव्यवस्था पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। तेज़ी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था का एक मज़बूत आधार ग्लोबल ट्रेड (Global Trade) यानी कि वैश्विक व्यापार भी है। भारत (India) का कई देशों के साथ व्यापार होता है। इनमें मलेशिया (Malaysia) भी शामिल है। हाल ही में दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार के बारे में एक बड़ा फैसला लिया गया है।

हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि अब से भारत और मलेशिया के बीच भारतीय रुपये में व्यापार हो सकता है। इससे पहले दोनों देशों को व्यापार के लिए सामान्य तौर पर अमरीकी डॉलर्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। पर अब दोनों देशों के बीच भारतीय रुपये में व्यापार हो सकेगा।

ग्लोबल ट्रेड के विषय में रिज़र्व बैंक और इंडिया ने पिछले साल एक बड़ा फैसला लिया था। रिज़र्व बैंक ने फैसला लिया था कि वैश्विक व्यापार के लिए अब भारतीय रुपये का इस्तेमाल किया जा सकेगा। आरबीआई के इस फैसले के बाद भारत के कई देशों के साथ व्यापार के लिए भारतीय रुपये को मंज़ूरी मिली। उन्हीं देशों की लिस्ट में अब मलेशिया का नाम भी जुड़ गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *