Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

राजस्थान-किसानों का बवाल, इंटरनेट बंद:हनुमानगढ़ में फैक्ट्री का विरोध, दीवार तोड़कर घुसे, 14 गाड़ियां जलाई, MLA घायल

हनुमानगढ़ : हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन में आज तनाव बढ़ने की आशंका है। कांग्रेस नेताओं और किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

गुरुवार सुबह से किसानों का प्रदर्शन स्थल के पास के गुरुद्वारे में पहुंचना शुरू हो गया है। आज भी जिले के टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट बंद है।

बुधवार (10 दिसंबर) को किसानों ने जिले के राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी। इसके बाद भड़की हिंसा में जमकर आगजनी-पत्थरबाजी हुई।

लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने से गुस्साए किसानों ने 14 गाड़ियों को फूंक दिया। कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया को भी लाठीचार्ज में सिर पर चोट लगी है। हिंसा में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

वहीं, तनाव के चलते इस एरिया में स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट बंद रहे।

फैक्ट्री की दीवार तोड़ने से पहले किसानों ने महापंचायत भी की। नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें लिखित में फैक्ट्री का काम रोकने का आश्वासन नहीं दिया था।

फैक्ट्री की दीवार तोड़ने से पहले किसानों ने महापंचायत भी की। नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें लिखित में फैक्ट्री का काम रोकने का आश्वासन नहीं दिया था।

बुधवार शाम को भड़की हिंसा के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान फैक्ट्री के पास जमा थे।

बुधवार शाम को भड़की हिंसा के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान फैक्ट्री के पास जमा थे।

  • एथेनॉल प्लांट का निर्माण: चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राठीखेड़ा में 40 मेगावाट का अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट लगा रही है। कंपनी का दावा है कि यह प्लांट केंद्र के एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम को सपोर्ट करेगा।
  • कंपनी का एनवायर्नमेंट क्लियरेंस पेंडिंग: कंपनी को प्लांट के लिए जरूरी एनवायर्नमेंट क्लियरेंस नहीं मिला है। इसका आवेदन 2022 से पेंडिंग है। बिना पर्यावरण मंजूरी के निर्माण कार्य होने से इलाके के किसान विरोध में हैं।
  • विरोध में फैक्ट्री की दीवार तोड़ी: बुधवार दोपहर किसानों ने टिब्बी एसडीएम ऑफिस के सामने बड़ी सभा की। शाम करीब 4 बजे सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर फैक्ट्री साइट पर पहुंच गए। दीवार तोड़ दी गई और पुलिस से झड़प शुरू हो गई।

बुधवार को हुई आगजनी-पथराव

प्रदर्शनकारी किसानों ने फैक्ट्री में खड़ी गाड़ियों को फूंक दिया। देर रात को जिला प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर 14 गाड़ियों को जलाने की जानकारी दी है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने फैक्ट्री में खड़ी गाड़ियों को फूंक दिया। देर रात को जिला प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर 14 गाड़ियों को जलाने की जानकारी दी है।

आगजनी के बीच प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं।

आगजनी के बीच प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं।

बुधवार शाम पुलिस की ओर से बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन किसान उन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ गए।

बुधवार शाम पुलिस की ओर से बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन किसान उन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ गए।

संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया भी लाठीचार्ज में घायल हुए। जानकारी के अनुसार उनके सिर पर 3 टांके लगे हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया भी लाठीचार्ज में घायल हुए। जानकारी के अनुसार उनके सिर पर 3 टांके लगे हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

फैक्ट्री के पास सभी परमिशन- जिला कलेक्टर

हनुमानगढ़ कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि लोगों ने बुधवार को कानून हाथ में ले लिया।

यह फैक्ट्री 2022 का प्रोजेक्ट है, जिसका एमओयू ‘राइजिंग राजस्थान’ के दौरान हुआ था। वर्ष 2023 में इसकी रजिस्ट्री और CLU की अनुमति मिली।

स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सहित राजस्थान सरकार से सभी आवश्यक अनुमतियां जारी की जा चुकी हैं।

100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी किसान गुरुद्वारे में रुके

बुधवार शाम को हुए बवाल में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं भी घायल हुई थीं।

इनमें से कुछ घायलों सहित 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी किसान रातभर टिब्बी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में रुके थे।

कांग्रेस विधायक भी बैठक में होंगे शामिल

टिब्बी और राठीखेड़ा में 1500 से अधिक पुलिसकर्मी, RAC के जवान और होमगार्ड तैनात हैं। बाजार खुले हुए हैं। हालात पूरी तरह सामान्य नजर आ रहे हैं। सुबह 11 बजे से बैठक शुरू हो जाएगी। कांग्रेस विधायक और श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष रूपिंदर कुन्नर भी बैठक में शामिल होंगे।

आज की रणनीति के लिए फिर होगी सभा

फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति के नेता रवजोत सिंह ने बताया- हिंसक झड़प में महिलाओं समेत 70 से ज्यादा लोग घायल हुए है।

100 से ज्यादा किसान रात को गुरुद्वारा टिब्बी में ही रुके थे। सुबह होते ही किसान भी गुरुद्वारे पहुंच रहे हैं।

आज 12 बजे किसानों की गुरुद्वारा सिंह सभा होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

आंदोलन जारी रहने की चेतावनी

वहीं, कांग्रेस नेता शबनम गोदारा ने कहा है कि किसानों की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में हुई महापंचायत के बाद हालत बिगड़ने के लिए सिर्फ जिला प्रशासन जिम्मेदार है।

प्रशासन से फैक्ट्री का काम रोकने का लिखित आश्वासन देने की मांग की लेकिन प्रशासन किसानों को उग्र करता रहा।

प्रशासन ने सिर्फ कंपनी की तरफ से लोगों को रोजगार देने का भ्रम फैलाने की कोशिश की।

जिला प्रशासन दावा- मांगों पर सहमत थे

जिला प्रशासन का दावा है कि महापंचायत में टिब्बी उपखंड अधिकारी सत्यनारायण सुथार ने सार्वजनिक मंच से यह सूचना दी कि प्रशासन स्थानीय भावनाओं को देखते हुए कंपनी के कार्य को रोकने के लिए सहमत है।

इसका लिखित आश्वासन भी देने को तैयार थे। इसके बावजूद भीड़ उग्र हो गई और बिना किसी अनुमति के फैक्ट्री की ओर चली गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *